हर साल की तरह इस बार भी खरीदी में सोख्ता की स्थिति कायम रही समर्थन मुल्य पर खरीदी का 1.39 करोड का गेहुं गायब -सोसायटी की खरीद से गोदाम पहुंचने के बीच 396 टन गेहुं का नहीं मिल रहा हिसाब

  उज्जैन। कुछ माह पूर्व सरकार ने किसानों से समर्थन मुल्य पर गेहुं खरीदी की थी। जिले भर में इसकी जोरदार रेकार्ड खरीदी की गई थी। इसी गेहुं में से 1.39 करोड से अधिक की राशि का 396 टन गेहुं गायब हो गया है। गेहुं गायब होने का यह मामला खरीदी करने वाली सोसायटी और गोदाम तक पहुंचाने वाले परिवहनकर्ता के बीच ही होना सामने आया है। हर साल की तरह एक बार फिर से इस वर्ष भी समर्थन मुल्य पर खरीदी का गेहुं गायब हुआ है। इसे शासकीय भाषा…

Read More

भाई बोला फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से गई जान :पुलिस का कहना-जांच शुरू की जायेगी

उज्जैन। मक्सीरोड नीमनवासा क्षेत्र में वेल्डिंग मशीन बनाने वाली आई आटोस् फैक्ट्री में शनिवार को काम करते समय पहली मंजिल की सीढ़ियों से सुनील पिता राधेश्याम सोलंकी 24 साल निवासी अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी गिरकर घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान भाई मनोज ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के चार घंटे तक परिजनों को सूचना नहीं दी गई थी। सुनील को 3 से 4 अस्पताल ले…

Read More

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026: रहस्यमयी साधना का महाउत्सव, नौ नहीं बल्कि 10 देवियों की अघोर साधना

उज्जैन/ आमतौर पर लोग साल में सिर्फ दो नवरात्रों (चैत्र और शारदीय) के बारे में जानते हैं, जहाँ मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा गुप्त काल भी आता है जहाँ 9 नहीं, बल्कि 10 महाशक्तियों को जगाया जाता है? जी हां, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की शुरुआत 15 जुलाई से होने जा रही है। यह नौ दिन सामान्य भक्तों के लिए जितने गोपनीय हैं, तंत्र-मंत्र और अघोर साधना करने वालों के लिए उतने ही खौफनाक और चमत्कारी शक्तियों से…

Read More

खामेनेई की विदाई में लाखों पहुंचे: बदला-बदला के नारे लगाए; – ईरान को 1 हफ्ते की छुट्टी दी-ट्रम्प

तेहरान।ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने के लिए शनिवार को लाखों लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में जुटे हैं। शिया परंपरा के मुताबिक काले कपड़े पहने लोग छाती पीटकर मातम मनाते दिखे। इस दौरान लोगों ने ‘खून बहेगा’, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘बदला, बदला’ जैसे नारे भी लगाए।तेहरान में 3 जुलाई से खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शुरू हो गई हैं जो 9 जुलाई तक चलेगी। कल शुक्रवार को कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि रूस, चीन, भारत…

Read More

बाइक के साथ नाले में बह गया सहायक सचिव -गावड़ी लोधा में देर रात तक तलाशी अभियान

उज्जैन। 2 दिनों से हो रही बारिश के बाद नदी-नालों में उफान आना शुरू हो गया है। गुरूवार देर शाम ग्राम पंचायत से घर लौट रहा सहायक सचिव उफनते नाले के तेज बहाव में बाइक सहित बह गया। तलाश में देर रात तक सर्चिंग की गई, लेकिन पता नहीं चला। मामला इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गावड़ी लोधा से सामने आया। बुधवार के बाद गुरूवार शाम फिर से तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान ग्राम गावड़ी लोधा पंचायत सहायक सचिव सूर्यप्रताप सिंह सोनगरा बाइक से अपने घर सिजावदा जाने के…

Read More

महबूबा मुफ्ती को खामेनेई के अंतिम संस्कार में:ईरान ने विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया

तेल अवीव/तेहरान।जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का न्योता मिला है।पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती 3 से 6 जुलाई के बीच तेहरान में होने वाले ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उन्हें ईरान ने भारत की विशेष अतिथि के तौर पर आधिकारिक निमंत्रण भेजा है।महबूबा ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। जिंदगी में एक बार मिलने वाला ऐसा अवसर है। मैं खामेनेई…

Read More

रामघाट पर हुई मारपीट के बाद बुधवार को पुलिस और नगर निगम प्रशासन एक्शन में नजर आया रामघाट क्षेत्र से निगम ने हटाया अवैध अतिक्रमण, 8 लाउडस्पीकर सहित गुमटियां और ठेले जब्त निगम की चेतावनी—दोबारा अतिक्रमण मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

उज्जैन। शिप्रा नदी के रामघाट पर पूजन सामग्री बेचने वाली महिलाओं और पुजारियों के बीच हुई मारपीट के बाद बुधवार को पुलिस और नगर निगम प्रशासन एक्शन में नजर आया। नगर निगम ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से रामघाट क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान घाट परिसर से अवैध रूप से लगाए गए अतिक्रमणों को सख्ती के साथ हटाया गया, जिससे श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की आवाजाही सुगम हो सके। हाल ही में रामघाट क्षेत्र का एक मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया…

Read More

सिंहस्थ-2028 केवल महाकाल की नगरी उज्जैन का धार्मिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह पूरे मालवा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक स्वरूप को बदलने वाला

उज्जैन/ सिंहस्थ-2028 केवल महाकाल की नगरी उज्जैन का धार्मिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह पूरे मालवा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक स्वरूप को बदलने वाला महाअभियान साबित हो सकता है। सिंहस्थ की तैयारियों के लिए उज्जैन और आसपास के जिलों में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अधोसंरचना परियोजनाएं संचालित हैं, जिनका सीधा लाभ उज्जैन के साथ इंदौर, देवास, रतलाम, शाजापुर और मंदसौर को भी मिलेगा।  सरकार का फोकस इस बार केवल मेला क्षेत्र तक सीमित नहीं है। सड़क, रेल, हवाई संपर्क, जल प्रबंधन और पर्यटन सुविधाओं को…

Read More

एसिड पीने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, भाभी ने भी की थी खुदकुशी की कोशिश

शाजापुर। जिले के भरड़ क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार में मातम पसार दिया है। यहां एक ही घर में लगातार दो दिन आत्महत्या के प्रयास की गंभीर घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां पारिवारिक कलह के चलते 17 साल की एक किशोरी ने एसिड पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, वहीं घटना से ठीक पहले इसी परिवार की एक बहू (मृतका की भाभी) ने भी पुल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। गनीमत…

Read More

ब्रिटेन के ‘पहले गे पिता’ पर बाल यौन अपराधों के आरोप; ‘पति’ के साथ 18 नए मामलों में चार्ज

 लंदन-ब्रिटेन में ‘पहले गे पिता’ के रूप में चर्चित कारोबारी बैरी ड्रूइट-बार्लो और उनके ‘पति’ स्कॉट ड्रूइट-बार्लो पर बाल यौन अपराधों और दुष्कर्म समेत 18 नए आरोप लगाए गए हैं। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसेक्स पुलिस के मुताबिक 57 वर्षीय बैरी ड्रूइट-बार्लो पर नाबालिग के साथ यौन गतिविधि, नाबालिग की यौन सेवाओं के लिए भुगतान, पांच दुष्कर्म और चार यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं 32 वर्षीय स्कॉट ड्रूइट-बार्लो पर दो अतिरिक्त दुष्कर्म…

Read More