उज्जैन। विद्युत मंडल के स्टोर रूम से चोरी हुए ढाई सौ किलो एल्यूमीनियम और तांबे के तार चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने कैमरो की मदद से हुई पहचान के बाद गिरफ्तार कर लिया। 12 घंटे में मामले का खुलासा कर चारों युवकों को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।महिदपुर थाना क्षेत्र के टेंशन चौराहा पर विद्युत मंडल का स्टोर रूम बना हुआ है। गुरुवार दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर 200 किलो एल्युमीनियम और 50 किलो तांबे के तार चोरी कर लिए थे। …
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
जनप्रतिनिधि की सक्रियता से मिली राहत, अजय बाग में फिर पहुंचा स्वच्छ नर्मदा जल
इंदौर। वार्ड क्रमांक-52 की अजय बाग कॉलोनी में पिछले दिनों दूषित पानी की शिकायत के बाद आखिरकार रहवासियों को राहत मिल गई क्षेत्रीय नागरिकों के शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सुदामा चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल चर्चा की। उनके सतत प्रयासों के बाद निगम की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति लाइन की जांच की और समस्या के कारण को दूर कर दिया। निगम की टीम ने लाइन की तकनीकी खामी को सुधारते हुए…
Read Moreखाकी के शिकंजे में आयानशे के कारोबार में सक्रिय चेतननाथ का खास गुर्गा, दबोचा गया
इंदौर। शहर के युवाओं की जिंदगी में नशे का जहर घोलने वाले गिरोह पर द्वारकापुरी पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। नशा तस्करी के सरगना चेतन नाथ का सबसे करीबी साथी और पुलिस को महीनेभर से चकमा दे रहा अंकित यादव आखिरकार खाकी के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के साथ ही उसकी सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंकित पिता अशोक यादव निवासी बालदा कॉलोनी के खिलाफ करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह चेतन नाथ के…
Read Moreबदमाशों ने भेरू महाराज की प्रतिमा को किया खंडित:पुलिस कर रही सरगर्मी से बदमाश की तलाश
महिदपुर रोड ! ग्राम सगवाली व इसन खेड़ी के बीच सड़क मार्ग के कांकड़ पर विराजित भेरू महाराज जी की मूर्ति को अज्ञात बदमाश ने सोमवार मंगलवर की रात को पत्थर मार मार कर मूर्ति को खंडित कर दिया। जिसकी सूचना ग्राम पंचायत सगवाली के सरपंच भूपेंद्र सिंह राठौड़ , पृथ्वीराज राठौड़ ग्रामीणों ने महिदपुर रोड थाने में दी साथ ही विधि विधान से फिर से चोला चढ़ाकर किसी ने भैरू महाराज की मूर्ति को अपने पूर्व स्वरूप में कर दिया थाना प्रभारी ने बताया…
Read Moreमहामंडलेश्वर पर रेप का आरोप, संत बोले- हनीट्रैप की साजिश:महिला बोली-ब्लैकमेल किया
उज्जैन। सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर एक महिला ने रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं महामंडलेश्वर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए महिला पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है।फेसबुक पर हुई पहचान, आश्रम पहुंची-महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात दत्त…
Read Moreवकील से 1.40 लाख की ऑनलाइन ठगी:फर्जी ट्रैवल पैकेज के नाम पर धोखाधड़ी
इंदौर।इंएक वकील को ऑनलाइन ट्रैवल पैकेज के नाम पर 1.40 लाख रुपए की ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने पहले अखबार में विज्ञापन के जरिए संपर्क कराया, फिर व्हाट्सएप पर यात्रा का पैकेज भेजकर एडवांस राशि जमा करवा ली।टिकट नहीं मिलने और रकम वापस नहीं करने पर पीड़ित ने एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार, वकील राकेश लाड ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब 15 दिन पहले उनके घर आने…
Read Moreपुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ी, फिर बिना हेलमेट दौड़ने लगे वाहन हेलमेट की अनदेखी से बढ़ रहा मौत का खतरा, अभियान थमते ही लौट आई लापरवाही
उज्जैन। शहर में हेलमेट को लेकर पुलिस की सख्ती कम होते ही दोपहिया वाहन चालकों की लापरवाही फिर से सड़कों पर साफ दिखाई देने लगी है। बड़ी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं, जबकि सड़क हादसों में सबसे अधिक मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद वाहन चालक सबक लेने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में हुई दुर्घटनाम में बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों का मानना…
Read Moreशिक्षा का कैलेंडर फाइलों एवं योजना तक सिमटा बाल सभा की राह देखते रहे बच्चे, बैंड स्पर्धा का “ बैंड बजा” -लोक शिक्षण संचालनालय के शैक्षणिक कैलेंडर के क्रियान्वयन पर उठे सवाल
उज्जैन। लोक शिक्षण संचालनालय के शैक्षणिक कैलेंडर शिक्षा सत्र 2026-27 में 25 जुलाई को प्रथम तीन काल खंडों में साप्ताहिक बाल सभा का आयोजन-सबल भारत के अंतर्गत नृत्य/संगीत के कार्यक्रम होना थे। इसके उलट बच्चों को इन काल खंडों में पढाई करवाई गई। इसके साथ ही इसी दिन जिला स्तरीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता होना थी। हालत यह रही की प्रतियोगिता तो ठीक स्कूलों में भी बैंड नहीं बजा। विद्यार्थियों को बैंड देखने को भी नहीं मिला। प्रति वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर जारी करता है। इस…
Read Moreमक्सी क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिजपरअज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
“मक्सी। मक्सी रेलवे क्षेत्र छोटी फाटक अंडर ब्रिज के ऊपर सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से जीआरपी चौकी को दी गई, जिसके बाद जी.आर.पी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।जीआरपी चौकी मक्सी के प्रधान आरक्षक 17 प्रताप सिंह देवड़ा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव…
Read Moreनरवर थाने पहुंचे स्कूली बच्चे, पुलिसिंग के साथ सीखी साइबर सुरक्षा
उज्जैन। स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत नरवर थाने का दौरा किया। यहां पुलिस अधिकारियों ने पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के छोटे बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में दी। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों…
Read More