निजी कंपनी में कर्मचारी युवती के साथ छेड़छाड़, महिला से बैड टच करने वाला आरोपी पकड़ाया

इंदौर।इंदौर के तुकोगंज और सराफा थाना क्षेत्रों में महिलाओं से छेड़छाड़ की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। तुकोगंज में एक निजी कंपनी की कर्मचारी युवती के साथ उसके ही बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने अभद्रता, मारपीट और छेड़छाड़ की। वहीं सराफा बाजार में झांकी देखने आई महिला के साथ गलत नीयत से बैड टच करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त छोड़ने आया तो युवक ने की अभद्रता और मारपीट-तुकोगंज पुलिस के अनुसार, एमजी रोड निवासी 21 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। शनिवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद उसका दोस्त उसे बिल्डिंग के नीचे छोड़ने आया था। इसी दौरान उसी बिल्डिंग में रहने वाला सुमित अग्रवाल वहां पहुंचा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। आरोपी ने युवती के दोस्त के साथ मारपीट की। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके चेस्ट पर जोर से हाथ मारा और अपशब्द कहते हुए उसके साथ भी मारपीट की।इसी दौरान बिल्डिंग के अन्य लोग और युवती की बहन मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद युवती परिवार के साथ देर रात थाने पहुंची और सुमित अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment