जावरा। ।पिपलौदा रोड़ चौपाटी, नगर के लेबड – नयागांव हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां पर भीड़ भाड़ औऱ यातायात जाम की समस्या दिन में कई बार बनती रहती हैं ! यहां पर लंबे अर्से से ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की जाती रही हैं। बायपास नहीं होने से चौपाटी चौराहे पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
समाजिक कार्यकर्ता डॉ मदन लाल गांगले ने बताया की चौपाटी चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते रहते हैं। चौपाटी चौराहे से गुजरने वाले राहगीरों औऱ रहवासियों का रोड़ पार करना मुश्किल होता जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस जान जोखिम में डाल कर ड्यूटी निभाते रहते हैं ।ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग के स्थायी समाधान के लिए एवं चौपाटी चौराहे पर ओवर ब्रिज की मांग के बारे में बारम्बार समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत भी कराया चुका हैं । लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई हैं । मांग को अनसुना कर देते हैं। आखिर ऐसा कब तक चलेगा ? डॉ. गांगले ने जनहित में अति व्यस्ततम चौपाटी चौराहे पर , राहगीरों, रहवासियों की सुरक्षा के लिए, डाक बंगला रोड़ से लेकर बस स्टैंड पार तक तकरीबन 400 मीटर का ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग अनिवार्य रूप से की है ।