तनाव के बाद भी पहली बार भारी सुरक्षा के साथ गणेश विसर्जन चल समारोह निकाला

 जावरा  । नगर में पहली बार गणेश विसर्जन चल समारोह पैलेस मैदान से निकलने के निर्णय  ने नगर में पिछले चार-पांच दिनों से तनाव पैदा कर दिया ।संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने माकूल इंतजाम किए ।पैलेस मैदान को दो दिन पूर्व ही बेरी कैट लगाकर  आना-जाना बंद कर दिया था ।शुक्रवार की सुबह से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर होकर शहर के कई हिस्सों पर बैरिकेडिंग कर  आवाजाही   रोकी। शुक्रवार होने से नमाज भी शांतिपूर्ण पढ़ी गई ।पुलिस का जबरदस्त इंतजाम के बीच गणेश विसर्जन चल समारोह पैलेस मैदान से ही निकला। उल्लेखनीय है कि जैसे ही सामूहिक विसर्जन चल समारोह पेलेस मेदान से निकालने की बात चली तो दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद उत्पन्न हो गया ।मुस्लिम समाज ने पैलेस मैदान से चल समारोह निकलने पर आपत्ति जताई थी ।डीआईजी निमिष अग्रवाल कलेक्टर अजय कटे सरिया पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अन्य अधिकारी लगातार चर्चाएं कर रहे थे ।हर पहलू पर विचार विमर्श किया जा रहा था। आखिरकार प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश विसर्जन करवाने का निर्णय लिया ।शुक्रवार शाम को 7:30 बजे पैलेस मैदान पर गणेश विसर्जन हेतु पहुंचे तो पहले वहां आरती हुई फिर सभी एक कतार से नगर भ्रमण पर निकले ।विसर्जन समारोह का नगर में जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया गया कई जगह पीने के पानी फल फ्रूट एवं अन्य सामान भी वितरित किया गया। इस दौरान कड़ी नाकाबंदी और सशस्त्र पहरेदारी के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए ।साधु संत गण उपस्थित थे। वहीं गायिका शहनाज अख्तर ने भजनों से माहौल को भक्ति में बनाया।  तनाव के कारण शुक्रवार को नगर में जनजीवन पर असर देखने को मिला दोनों पक्षों की अधिकांश दुकानें बंद रही ।जगह-जगह बेरीकटिंग के कारण लोगों को आवाजाही में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। डीआईजी अग्रवाल, कलेक्टर कटेसरिया एसपी अमित कुमार अन्य अधिकारी व पुलिस बल नगर में तैनात रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment