देपालपुर में मजबूत फील्ड सब इंस्पेक्टर की कमी, स्थानांतरण के बाद बढ़ा प्रभारी पर कार्यभार

देपालपुर। इंदौर ग्रामीण पुलिस के देपालपुर थाने में सब इंस्पेक्टर स्तर पर फील्ड अनुभव वाले अधिकारी की कमी महसूस की जा रही है। हाल ही में देपालपुर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह संगर का स्थानांतरण चंद्रावतीगंज थाना कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद थाना प्रभारी पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं अन्य फील्ड कार्यों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। इसी क्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) कार्यालय, देपालपुर में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर तुकाराम वर्मा का स्थानांतरण पुलिस थाना देपालपुर कर दिया गया है। तुकाराम…

Read More

फोरलेन सडक निर्माण में बाधक अतिक्रमण ग्रामीणों ने स्वयं हटाए 

नीमच। शहर से लगे जिले के महू रोड हाईवे स्थित ग्राम जमुनिया कला में एक ट्रॉली पलटने जैसे  हादसे से सबक लेकर आगे और कोई बड़ी घटना की  आशंका को रोकने की सोच रख ग्रामवासियो को  सुरक्षा उपाय करने के लिए मजबूर कर दिया ।  जमुनिया कला के युवाओं,ग्रामीणों और पंचायत ने मिलकर एक दूरगामी फैसला लिया। उन्होंने संभावित सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में चल रहे फोरलेन निर्माण परियोजना को गति प्रदान करने के उद्देश्य से चौराहे पर हुए अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने का निर्णय लिया।…

Read More

तेज रफ्तार से शहर में प्रवेश करती है बसें, हादसों के बाद भी नहीं जागा सिस्टम:लोगों को परेशानी

सारंगपुर।शहर से गुजरे ओल्ड एबी रोड पर बसों की बेलगाम रफ्तार अब लोगों की सुरक्षा पर भारी पडती नजर आ रही है। हाइवे से तेज गति में दौडती इंदौर, उज्जैन, ब्यावरा, गुना सहित अन्य मार्गों की लंबी दूरी की बसें शहर की सीमा में प्रवेश करने के बाद भी अपनी रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर रही हैं। खासकर सारंगपुर बस स्टैंड से सवारी बिठाने और निर्धारित समय से पहले गंतव्य तक पहुंचने की होड में चालक बसों को तेज गति से दौडाते नजर आते हैं। सडक पर लगातार बढते यातायात…

Read More

वकील के सूने मकान में चोरी:बदमाश ताले तोड़करजेवर-नकदी और जमीन के दस्तावेज ले गए

इंदौर।लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक वकील के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी तथा जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस को संदेह है कि घटना में बांक टाडा गिरोह के चोरों का हाथ हो सकता है।उद्यापन कार्यक्रम में गए थे, लौटे तो टूटा मिला घर-पुलिस के अनुसार सिल्वर पार्क,…

Read More

हाथ-पैर में पट्‌टी बांधकर निकाला जुलूस, जेल जाते वक्त खोली: कार्रवाई को लेकर जांच के आदेश

इंदौर। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाशों के हाथ-पैर में पट्‌टी बंधी थी। लेकिन जब उनको जेल भेजा जा रहा था, तब उनके हाथ-पैर में पट्‌टी नहीं थी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है।मामला हीरानगर थाना इलाके का है, जहां 23 जुलाई को कार और बाइक की टक्कर के बाद दो गुटों में विवाद हो गया था।                            …

Read More

नगर पालिका ने अतिक्रमण पर किये चालान:9 दुकानदारों से 2300 रुपए जुर्माना वसूला 

—नीमच। शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानों के सामने से अतिक्रमण  हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शनिवार 25 जुलाई को नगर पालिका अमले ने अंबेडकर मार्ग पर लायंस डेन से शिवाजी सर्किल तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए अनेक दुकानों के सामने से सड़क तक फैलाया हुआ सामान भी जप्त किया तथा दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई…

Read More

बहुप्रतीक्षित लालबाग–चिंचाला ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाने के निर्देश: नागरिकों को मिलेगी राहत*

*बुरहानपुर।* विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा विधानसभा सत्र में बुरहानपुर के बहुप्रतीक्षित *लालबाग–चिंचाला रेलवे ओवरब्रिज* के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने परियोजना को प्राथमिकता पर लिया है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को सभी लंबित बाधाएं शीघ्र दूर कर कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।*लगातार प्रयासों से बढ़ी गति-लगभग *46 करोड़ रुपए* की लागत से बन रहे इस…

Read More

अधूरे निर्माण पर CMOने ठेकेदार को फटकारा: बोले: जल्द काम नहीं किया तो ब्लैकलिस्ट करेंगे

 सारंगपुर।सारंगपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में लंबे समय से लंबित पडे सडक और नाली निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है। संभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और सीएमओ दीपक रानवे ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिये है।स्थानीय नागरिक तरूण शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत 2023 में स्वीकृत 1.20 करोड की सडकें, 2026 में स्वीकृत 20 लाख रूपये के सीसी रोड और विशेष निधि से बनने वाली नालियों…

Read More

लोड मैनेजमेंट के नाम पर बिजली की कटौती:रातभर जागने को मजबूर ग्रामीण, फूटा आक्रोश

सारंगपुर।मप्रमक्षेविवि कंपनी के सारंगपुर सब डिवीजन के करीब 113 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली कंपनी के लोड मैनेजमेंट ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सिस्टम प्रबंधन और संचालन कार्यालय द्वारा डिवीजन एनडीसीसी को रात्रि के समय लगातार भेजे जा रहे फीडर बंद करने के संदेशों से यह साफ हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों को जानबूझकर अंधेरे में धकेला जा रहा है। हर एक से डेढ घंटे में बिजली काटने और फिर कुछ देर के लिए चालू करने…

Read More

2 गैस सिलेंडर फटने से मकान में आग, -फायर ब्रिगेड की तत्परता से आसपास के घर बचे

देवास।कन्नौद के गणेश चौक स्थित मदारछल्ला क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे मकान में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।                                            …

Read More