सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक घायल: गहरा गड्ढा खुला छोड़ा; बाइक निकालते समय बिगड़ा संतुलन

उज्जैन।शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़कें अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन रही हैं। हनुमान नाका स्थित गदा पुलिया क्षेत्र में सीवरेज के लिए खोदे गए करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में बुधवार को एक बाइक सवार गिर गया।बाइक निकालते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गड्ढे में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला। हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक सप्ताह से अधूरा पड़ा है काम-गदा पुलिया क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से सीवरेज का काम अधूरा पड़ा है। सड़क के बीचों-बीच गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। मौके पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही वाहन चालकों को सावधान करने के लिए संकेतक लगाए गए हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment