नीमच। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने हेतु लगातार प्रयासरत नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने त्योहारों के मद्देनजर शनिवार 17 अक्टूबर को शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं जहां भी कमी दिखाई दी वहां सफाई अमले को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। शनिवार सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक व स्वच्छता निरीक्षकों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जानने निकली। सीआरपी रोड, विजय टॉकीज चौराहा, टैगोर मार्ग,भारत माता चौराहा, कमल चौक होते हुए श्रीमती बामनिया फ्रूट मार्केट पहुंची और वहां फ्रूट व्यवसाईयों व ठेले वालों को सड़क पर कचरा न फेंकने तथा व्हाइट लाइन के बाहर ठेला खड़ा न करने ओर अतिक्रमण न करने की हिदायत देते हुए स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती बामनिया पुराना माल गोदाम भी पहुंची और वहां लोक निर्माण शाखा के श्री रवि भंडारी तथा राम सिंह से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीमती बामनिया ने नगर पालिका कर्मचारियों को सब्जी मंडी के बाहर व फ्रूट मार्केट में अव्यवस्तिथ रूप से खड़े ठेलों को व्हाइट लाइन के बाहर खड़े होकर आवागमन अवरुद्ध करने पर चालानी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. निरीक्षण के समय स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, श्री अविनाश घेँघट, श्री भेरूलाल अहीर,श्री गोपाल नरवाले एवं गैंग प्रभारी श्री आकाश सौदे भी उपस्थित थे।
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण फ्रूट मार्केट सहित पुराना माल गोदाम भी देखा