डेढ़ साल से भाजयुमो नगरअध्यक्ष की ताजपोशी अटकी :उम्र के साथ SC-ST’ समीकरण में उलझा संगठन? 

 इंदौर। इंदौर भारतीय जनता युवा मोर्चा  नगर अध्यक्ष की घोषणा पिछले डेढ़ वर्ष से लटकी हुई है। स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति न बन पाने से यह पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है।      ​वर्तमान में 8 प्रमुख दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें मयूरेश पिंगले, अक्षांशु तिवारी, अमित पालीवाल, धीरज ठाकुर, अखिलेश राय ‘निक्की, रोहित चौधरी, अक्षत चौधरी और जय राजदेव शामिल हैं। इनमें अधिकांश नाम सवर्ण और ओबीसी वर्ग से हैं, साथ ही कई दावेदार 32-33 वर्ष की तय आयु सीमा को पार कर चुके हैं।     ​इसी बीच वाल्मीकि समाज के सागर करोसिया ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर सामाजिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठा दिया है। करोसिया का कहना है कि पार्टी में SC-ST और वंचित वर्ग के जमीनी कार्यकर्ताओं को सिर्फ मोर्चों तक सीमित न रखकर मुख्य संगठन में भी अवसर मिलना चाहिए।
​      जब इस संबंध में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर से मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की गई, तो उनके सहयोगी ने उनका मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ व्यस्त होना बताया।अब प्रदेश नेतृत्व के सामने उम्र सीमा के पालन के साथ-साथ जनरल, ओबीसी और SC-ST वर्ग के बीच संतुलन साधते हुए डेढ़ साल से खाली पड़े पद पर फैसला लेने की चुनौती है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment