‘ऑपरेशन कोचिंग’ शुरू:सुरक्षा में लापरवाही पर कैटालाइजर कोचिंग सील, कई संस्थानों पर कार्रवाई;

इंदौर।लखनऊ  घटना के बाद  प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी है। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई करते हुए गीता भवन स्थित कैटालाइजर कोचिंग सेंटर सहित 10 संस्थानों को सील कर दिया गया। जांच के दौरान गीता भवन क्षेत्र स्थित कैटालाइजर कोचिंग सेंटर में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि भवन का आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट)…

Read More

जमीन बचाने आईसीयू एम्बुलेंस से पहुंची बुजुर्ग: जनसुनवाई के लिए 1000 किमी का सफर किया

इंदौर।कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक गंभीर रूप से बीमार वृद्धा को परिजन आईसीयू एम्बुलेंस से इंदौर लेकर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि उनकी करीब दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर लिया गया है और लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल सका।वृद्धा के बेटे फरहान ने बताया कि उनकी मां के नाम इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में दो प्लॉट हैं। ये प्लॉट वर्ष 1969 में तत्कालीन वेस्ट…

Read More

इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर लाइव आए युवक शराब के नशे मेंदिखाए हथियार दिखाए

इंदौर। बदमाशों के बढ़ते हौसलों का एक  मामला सामने आया है। परदेशीपुरा क्षेत्र के कुछ युवक हाथों में चाकू लेकर इंस्टाग्राम पर लाइव आए। वीडियो में युवक शराब के नशे में हथियार लहराते और अपशब्द बोलते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।जानकारी के अनुसार वीडियो परदेशीपुरा क्षेत्र के बदमाश विशाल धनगर और उसके साथियों का बताया जा रहा है। दो दिन पहले विशाल धनगर का जन्मदिन था। इसी मौके पर एक होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी के दौरान विशाल अपने…

Read More

छात्रा ने लगाई फांसी, परीक्षा के तनाव की आशंका: कमरे में फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली MCA छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया है कि छात्रा परीक्षा को लेकर तनाव में थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।परदेशीपुरा थाना प्रभारी के अनुसार मृतका रेखा (22) पुत्री उत्तम गाढे मूल निवासी बुरहानपुर थी। वह पिछले एक साल से इंदौर में रहकर चमेली देवी कॉलेज से MCA की पढ़ाई कर रही थी।सहेलियां घूमने गईं, लौटीं तो फंदे पर मिली-रविवार रात करीब 11 बजे लेखा की सहेलियों ने…

Read More

संदिग्ध युवक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ा: दी कूदने की धमकी, बैग से मिलीं 18 चाबियां

इंदौर कनाड़िया के संचार नगर स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में शनिवार अलसुबह एक युवक के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक बिल्डिंग में घुसकर चौथी मंजिल और फिर छत पर बने टावर तक पहुंच गया और पकड़े जाने के डर से आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।मामला प्रशांत सागर टाउनशिप  का बताया है। जानकारी के अनुसार सुबह एक युवक बिल्डिंग परिसर में पहुंचा और कई फ्लैटों के दरवाजे चेक करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर रहवासी राजीव  ने उसे रोकने…

Read More

पुराने विवाद को लेकर चाकूबाजी: मामले मेंबयान बदलने-राजीनामा करने का बना रहे थे दबाव

  इंदौर। लसूड़िया के निरंजनपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार निरंजनपुर निवासी प्रदीप राजोरे (28) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसका लखन खोरे से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत खजराना थाने में भी दर्ज कराई गई थी।फरियादी के मुताबिक रात…

Read More

पुरानी रंजिश में देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या: पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।बाणगंगा  क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को घेरकर उस पर हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।इलाज के वक्त बताए आरोपियों के नाम-एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि घायल अवस्था में विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उसने हमलावरों के बारे में पुलिस को जानकारी…

Read More

महिला ने किया सुसाइड:; सुसाइड नोट में लिखा- मैं आपके लायक नहीं

इंदौर।गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। मृतका की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट में लिखा है, पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी। वहीं, ये भी लिखा है कि मैं आपके सबके लायक नहीं हूं।परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले महिला ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर निकाल…

Read More

निगम कर्मचारी ने छत पर लगाई फांसी: मायके गए थे पत्नी और बच्चे; परिजनों से पूछताछ

इंदौर।इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित पालदा तेजाजी चौक में नगर निगम के एक कर्मचारी ने गुरुवार शाम घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाले एक 10 वर्षीय बच्चे ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी।मृतक की पहचान राहुल दसोरे (30) पुत्र प्रकाश दसोरे के रूप में हुई है। वह इंदौर नगर निगम के जोन क्रमांक-18 के जनकार्य विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि पिता के…

Read More

तीसरी मंजिल से गिरी नीट छात्रा ने अस्पताल में तोड़ा दम; बड़ी बहन बोली- पेपर लीक से तनाव में थी

इंदौर।इंदौर में नीट (National Eligibility cum Entrance Test) की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।पुलिस के मुताबिक, अवंतिका मौर्य धाकड़ कॉलोनी की एक निजी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी। सपना ने बताया कि अवंतिका 3 बार नीट का एक्जाम पास नहीं कर पाई थी। हाल…

Read More