चैकिंग कराने को कहा तोयुवक ने मॉल कर्मचारी के साथ कर दी मारपीट

उज्जैन।माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में ग्राहक बनकर आए एक युवक आैर उसके साथियों ने मॉल के कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।माधवनगर थाना पुलिस ने बताया 32 वर्षीय आशीष कुमार पिता पवन कुमार सैनी मूल रूप से ग्राम ताजपुर पोस्ट शकलडिहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे शहीद पार्क के समीप स्थित मॉल वी-मार्ट में नौकरी करते हैं और उज्जैन में बीमा अस्पताल के पास न्यू लक्ष्मी नगर में रहते हैं।शुक्रवार को आशीष वी-मार्ट में ड्यूटी पर थे। इस दौरान गौतम पंवार नामक एक युवक मॉल के अंदर घुसा। इस दौरान मॉल के गेट पर लगे सेंसर से आवाज आने पर आशीष ने उसे चैकिंग कराने को कहा। इस बात को लेकर आरोपी गौतम पंवार और उसके अन्य साथियों ने मिलकर आशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे आशीष घायल हो गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment