घर मे हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद

​मंदसौर। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है।
​जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई  की सुबह फरियादी हर्ष पिता मुकेश धानक, निवासी 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर, मंदसौर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर से एप्पल कंपनी का एयरबर्ड्स, एक पावर बैंक, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी का सिक्का और 800 रुपये नकद कुल कीमती 25,800 रु. चुराकर ले गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी जुबेर हुसेन (27) पिता मो. हुसैन निवासी 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर, मंदसौर है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया और वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए उसके कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मश्रुका जप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जुबेर हुसेन के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं, आर्म्स एक्ट और महिलाओं से संबंधित कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment