बहुप्रतीक्षित लालबाग–चिंचाला ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाने के निर्देश: नागरिकों को मिलेगी राहत*

*बुरहानपुर।* विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा विधानसभा सत्र में बुरहानपुर के बहुप्रतीक्षित *लालबाग–चिंचाला रेलवे ओवरब्रिज* के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने परियोजना को प्राथमिकता पर लिया है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को सभी लंबित बाधाएं शीघ्र दूर कर कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।*लगातार प्रयासों से बढ़ी गति-लगभग *46 करोड़ रुपए* की लागत से बन रहे इस ओवरब्रिज को शीघ्र पूरा कराने के लिए अर्चना चिटनिस लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इस विषय को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, रेलवे महाप्रबंधक और भुसावल मंडल के अधिकारियों से कई बार मुलाकात व पत्राचार कर बाधाओं के निराकरण का आग्रह किया था। साथ ही कलेक्टर और रेलवे अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर समयबद्ध निर्माण के निर्देश भी दिए थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment