नृसिंहघाट पर युवक पर हमला कर मोबाइल-पर्स से भरा बैग लूटा रात करीब 10 बजे दो बदमाशों ने किया हमला, सिर में आठ टांके लगे..पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। नृसिंहघाट पर गुरुवार रात खाना खाने पहुंचे एक युवक पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा। बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में मोबाइल, पर्स और कपड़े रखे थे। घायल युवक संतोष विश्वकर्मा, निवासी कैलाश नगर कॉलोनी, वृंदावन ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह नृसिंहघाट पर खाना खाने गया था। इसी दौरान दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगी और वह बेसुध होकर…

Read More

हाकाल मंदिर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौटी महाकाल मंदिर तरफ जाने वाले अधिकांश मार्गों पर लग रहा है जाम ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक सहित अन्य वाहन कहीं भी घुस जाते है, संकरी गलियों में भी वाहनों की कतार

उज्जैन। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। प्रमुख मार्गों से लेकर तंग और संकरी गलियों तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। ई-रिक्शा, मैजिक, ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और जहां जगह मिल रही है, वहीं वाहन घुसा दिए जा रहे हैं। इसके चलते महाकाल क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन आपस में गुत्थम-गुत्था होते नजर आते हैं। दरअसल, पिछले दिनों महाकाल मंदिर के…

Read More

गोपाल मंदिर से कंठाल तक 24 मीटर चौड़ीकरण, 7 धर्मस्थल जद में खड़े हनुमान जी की अंतिम आरती में छलके भक्तों के आंसू -संकट मोचन मंदिर की बची 3×10 फीट जमीन पर भक्तों ने कर दी पुनर्स्थापना

उज्जैन । महाकाल लोक के बाद गोपाल मंदिर से कंठाल तक प्रस्तावित 24 मीटर सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे धर्मस्थलों को हटाने का सबसे भावुक क्षण शुक्रवार को देखने को मिला। कंठाल मार्ग के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर में वर्तमान स्थल पर अंतिम आरती की गई। आरती के बाद नगर निगम ने मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अंतिम आरती में झलके अश्रु – जन्माष्टमी पर्व की सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा था। दोपहर 2 बजे पुजारी पं. राकेश व्यास और नियमित…

Read More

लहसुन धोखाधड़ी मामले में पिपलियामंडी पुलिस को बड़ी सफलता, फर्जी ट्रक मालिक गिरफ्तार

मन्दसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने कृषि मंडी के एक व्यापारी के साथ 136.85 क्विंटल लहसुन की हेरा-फेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी लोकेश हरजानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पश्चिम बंगाल डिलीवरी के लिए भेजा गया लहसुन गंतव्य तक नहीं पहुंचा। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एच आर 39 जी 8686  नंबर की फर्जी नंबर प्लेट का सहारा लिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक का असली नंबर एम पी 09 बी एम 4221 ट्रेस…

Read More

नगर पालिका ने अमानक  पॉलिथिन उपयोग व गंदगी फैलाने पर की जुर्माना कार्यवाही 

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई की। नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के निर्देश- पर स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज ने स्वच्छता पर्यवेक्षक ऋषि कलोसिया एवं अन्य कर्मचारियों के साथ दुकानों, सड़क किनारे गुमटियों तथा ठेले पर खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वाले व्यवसाइयों के यहां निरीक्षण…

Read More

घर में पंखे से फांसी लगाकर  35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या 

नीमच। शहर के उपनगर व  कैंट थाना क्षेत्र के ग्वालटोली स्थित कुम्हार  मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिली l जानकारी अनुसार 35 वर्षीय संजय पिता ताराचंद ग्वाला का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। संजय गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने कमरे में गया था। इसके बाद वह कमरे में अकेला था। शुकंवार सुबह करीब 8 बजे उसकी भाभी  रोजाना की तरह चाय लेकर कमरे में पहुंचीं। कमरे मे संजय को पंखे से लटका देख सन…

Read More

पता पूछने के बहाने महिला के गले से झपटी थी चैन, तीन गिरफ्तार

खरगोन। जिले के ग्राम पानवा में महिला से पता पूछने के बहाने बातों में  उलझाकर सोने की चैन और पांचाली झपटने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढे है। पुलिस ने इस मामले में दो झपटमारों के साथ चोरी के आभूषण खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर इनके कब्जे से झपटी गई चैन और पांचाली बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाईक भी जब्त की है।खलटांका पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 22 अगस्त को पानवा निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, दोपहर में दो बाईक सवार उनके…

Read More

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके में गुरुवार रात काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे युवक को टर्न लेते समय कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जामनिया निवासी रोशन (24) पुत्र बुदन भगोरे बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। रात में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टर्न लेते समय कार ने बाइक को मारी टक्कर-पुलिस के मुताबिक रोशन गुरुवार रात…

Read More

जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे,:लाश टंकी में डालकर अस्पताल पहुंची; कमेंट करने से नाराज थी

इंदौर।इंदौर में जेठानी ने अपनी नवविवाहिता देवरानी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने गर्दन पर दो वार किए। लाश को खींचकर घर के बाहर बनी पानी से भरी हौज यानी टंकी में डाल दिया। फिर अस्पताल में भर्ती अपने पति से मिलने चली गई। हत्या की वजह देवरानी द्वारा जेठानी के भाई पर कमेंट करना बताया गया है।वारदात राऊ थाना इलाके के नेहरू नगर में गुरुवार की है। पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा कर आरोपी पार्वती बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, देवरानी वंदना कुशवाह का…

Read More

ईरान ने US को चिढ़ाया- ‘’:दूतावास ने होर्मुज में गेम का वीडियो पोस्ट किया

सिएरा।ईरान ने अमेरिका को चिढ़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। सिएरा लियोन में ईरानी दूतावास ने 35 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ लिखा- “हबीबी (अंकल सैम), ईरान आओ!”वीडियो में होर्मुज स्ट्रेट का 3D नक्शा दिखता है। इस पर ‘माइन्सवीपर’ गेम खेला जा रहा है। इस गेम में खिलाड़ी को छिपी हुई समुद्री माइन्स (बारुदी सुरंगो) से बचना होता है।ईरान ने यह वीडियो ऐसे समय पोस्ट किया है, जब होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री माइन्स बिछाने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

Read More