इंदौर। गांधी नगर क्षेत्र में आपस में हुए मामूली विवाद में आरोपितों ने एक युवक पर लात-घूंसों से हमलाकर दिया। जब उसे बचाने के लिए पिता पहुंचे, तो उन पर बदमाशों ने तलवार से वार कर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।गांधी नगर पुलिस के अनुसार विवाद और तलवार से हमले की घटना शाम 4:20 बजे साईंकृपा फर्नीचर के सामने गांधी नगर में हुई। पुलिस ने फरियादी महेश पिता मोहनलाल घावरी की शिकायत पर आरोपित हरीश और रितिक दोनों निवासी अरिहंत नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है।