देश से माफी मांगे कांग्रेस’, घुसपैठ और कब्जे के फर्जी AI वीडियो वायरल होने पर भड़के रिजिजू

नई दिल्लीः भारत-चीन सीमा पर चीनी घुसपैठ और अरुणाचल प्रदेश में कब्जे के दावों वाले दो वीडियो को भारतीय सेना ने भ्रामक बताया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा। कांग्रेस ने भी सवाल उठाया कि रिजिजू ने कथित फर्जी वीडियो अपनी पोस्ट में क्यों साझा किया। सोशल मीडिया पर भारत-चीन सीमा को लेकर एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि चीनी वाहन भारतीय क्षेत्र में घुस आए हैं। एक दूसरे वीडियो में सेना के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है और भारतीय सैनिकों को जरूरी सामान तक नहीं मिल रहा। इन दावों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए, लेकिन भारतीय सेना की जांच में दोनों वीडियो भ्रामक पाए गए।इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और देश से माफी मांगने की बात कही है। विवाद तब बढ़ा, जब कांग्रेस प्रवक्ता ऋतु चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट में ये वीडियो साझा किए गए। सेना ने साफ किया कि एक वीडियो में सामान्य कारोबारी वाहनों को घुसपैठ के रूप में दिखाया गया, जबकि दूसरे में पुराने सैन्य फुटेज के साथ छेड़छाड़ कर झूठे बयान जोड़े गए थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment