संभागीय दल पहुंचा चंदाना,मृतकों के परिजनों एवं ग्रामीणों से रूबरू होकर जानकारी ली जांच में परिजनों से जानी हकीकत, कांग्रेस ने 302 में प्रकरण दर्ज की मांग रखी -आबकारी विभाग ने 36 घंटे में 23 प्रकरण दर्ज किए, ग्रामीणों ने एसडीएम एवं जनसंपर्क विभाग पर उठाए सवाल

देवास।  जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत चंदाना अंतर्गत हुई संदिग्ध मौतों के मामले में संभागायुक्त आशीषसिंह के आदेश पर गठित 5 सदस्यीय संभागीय दल ने मंगलवार से जांच का काम शुरू कर दिया है। इधर कांग्रेस ने कलेक्टोरेट घेराव के आंदोलन को अंजाम देते हुए शराब विक्रेताओं पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग रखी है। जिले में आबकारी विभाग सक्रिय हुआ है और 36 घंटे में अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए 23 प्रकरण दर्ज किए हैं।चंदाना में कथित जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों…

Read More

उज्जैन के लालपुर फाटक पर आज से 3 दिन रात्रि में सड़क यातायात बंद रहेगा

उज्जैन। बुधवार रात से अगले 3 दिन अगर आप रात्रि में लालपुर रेलवे फाटक से आवागमन करना चाहते हैं तो आपको काफी समस्या का सामना करना पड सकता है रेलवे यहां रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अगले तीन दिनों में डामरीकरण किया जाना है। इसके चलते रेलवे अगले तीन दिनों में रात में इस फाटक बंद रखेगा।पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विक्रम नगर–कड़छा रेलवे स्टेशन खंड के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक-07 (लालपुर फाटक), उज्जैन पर डामरीकरण एवं ट्रैक मरम्मत का अति आवश्यक कार्य किया जाना है।…

Read More

इजराइल में 4 घंटे में 45% मतदान; नेतन्याहू ने पोस्ट कर कहा- मुस्लिम इलाकों में ज्यादा वोटिंग

तेल अवीव।इजराइल में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव में  चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक (स्थानीय समय के मुताबिक) करीब 45% वोटिंग हुई । यह इजराइल के इतिहास में सबसे ज्यादा है।रात 10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 1:30 बजे) मतदान खत्म होगा। इजराइल में सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड 79.9% है। यह 1988 में हुआ था। एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार यह रिकॉर्ड टूट सकता है।बंपर वोटिंग के बीच नेतन्याहू ने मुस्लिम महिलाओं की फोटो पोस्ट कर समर्थकों से ज्यादा से ज्यादा वोट…

Read More

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई : 06 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में मंगलवार को  घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने हेतु जांच की गई जिसमें 05 प्रतिष्ठानों होटल से कुल 06 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार रूद्र कैफे बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर भरा हुआ, मां नर्मदा जी होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर खाली, खुशनीया बिरयानी होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर आधा भरा हुआ, लवकुश होटल बड़वानी से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर खाली तथा सांवरिया होटल बड़वानी…

Read More

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूली बच्चों की गाड़ी, चालक समेत 8 घायल; एक छात्रा गंभीर

मन्दसौर। जिले के ग्राम रिंडा के पास मंगलवार दोपहर जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में सात स्कूली बच्चों समेत वाहन चालक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की सुध ली। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वेदिका नामक पांच वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। वहीं…

Read More

गांव पलवा में रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक: मर्ग कायम

इंगोरिया। गांव पलवा में मंगलवार सुबह 6 बजे एक खेतिहर मजदूर जिस किसान के यहां काम करता था उसी के अनाज रखने के बाड़े में वेंटिलेशन में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि गिरधारीलाल हारोड़ माली निवासी पलवा की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक धन्नालाल उर्फ मनीष पिता सुखराम जाति भील उम्र 28 वर्ष निवासी सेमल खेड़ी थाना रावटी जिला रतलाम हाल मुकाम ग्राम पलवा का शव का पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल…

Read More

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक? कई दिनों से 108 एंबुलेंस सेवा बंद….

टाण्डा । आदिवासी अंचल में आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बाग-टांडा क्षेत्र में कई दिनों से 108 एंबुलेंस सेवा बंद होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। मेंटेनेंस के बाद एक-दो दिन में शुरू होने की उम्मीद108 एंबुलेंस सेवा के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के अनुसार, मेंटेनेंस के लिए एंबुलेंस को भोपाल भेजना पड़ता है। उन्होंने अगले एक-दो दिन में सेवा बहाल होने की उम्मीद जताई है। मेंटेनेंस…

Read More

जिला अस्पताल में गार्ड ने महिला वार्ड में घुसने से रोका तो युवक ने पीटा

इंदौर। जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह महिला वार्ड में जाने से रोकने पर एक युवक ने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड हर्ष ने युवक को बिना अनुमति वार्ड में जाने से रोका था। इसके बाद युवक ने उससे अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी।अस्पताल के स्टाफ ने बीच-बचाव किया, लेकिन युवक डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से भी बहस करने लगा। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची चंदन नगर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। महिला वार्ड में जाने से रोकने पर भड़का युवक-जानकारी के…

Read More

तीसरे टी-20 में अभिषेक-सूर्यवंशी की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत: सीरीज भी जीती

वेलिंगटन।अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है।अभिषेक ने 35 बॉल पर टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों के बीच 43 बॉल पर 133 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों की पार्टनरशिप…

Read More

खाद्य विभाग का छापा: मिल्क सेंटर व मावा भंडार से लिए सैंपल, सुरक्षा मानकों की हुई जांच

, सारंगपुर।त्योहारों और आम दिनों में नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ एक संयुक्त और औचक कार्रवाई करते हुए सारंगपुर विकासखंड क्षेत्र के प्रमुख डेयरी व मावा प्रतिष्ठानों पर ताबडतोड निरीक्षण किया। इस दौरान दूध और मावे के संदेहास्पद नमूनों को संग्रहित कर उन्हें विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।  दो मिल्क कलेक्शन सेंटरों पर…

Read More