जमीन से लेकर आसमान तक होगी शाही सवारी में नजर -ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेगें व्यवस्था, तैयारियां शुरू

उज्जैन। सावन-भादौ माह की शाही सवारी सोमवार को महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे निकाली जायेगी। देशभर से श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल होगें। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस की जमीन से लेकर आसमान तक नजरे होगी। ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारियां शुरू कर दी गई है। 12 ज्योर्तिलिंगों में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन-भादौ माह धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्रति सोमवार बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिये नगर भ्रमण करते है। सावन-भादौ माह के इस वर्ष का अंतिम सोमवार 7 सितंबर…

Read More

भोपाल के युवक ने झांसा देकर कराया ट्रांजेक्शन.. समझौता कराने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी

उज्जैन। न्यायालय में विचाराधीन चैक बाउंस के मामले में समझौता कराने के नाम पर युवक के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी हो गई। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को आवेदन सौंपकर की। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। इंदौर-देवास रोड इंजीनियरिंग कॉलेज केम्पस कन्या छात्रावास के पास रहने वाले ईशान पिता जितेन्द्र श्रीवास्तव ने नानाखेड़ा थाना पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपते हुये बताया था कि उसके साथ चैक बाउंस के मामले में समझौता करने के नाम पर भोपाल के बिट्ठलनगर…

Read More

बारिश ने मटकी फोड़ का मजा किया किरकिरा, फिर भी 100 जगह फूटी हांडियां -शहीद पार्क में पानी में भीगते हुए युवाओं ने लगाए पिरामिड, CM बोले – सामूहिकता ही मटकी फोड़ का सार

उज्जैन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश ने शहर में होने वाले मटकी फोड़ आयोजनों का मजा किरकिरा कर दिया। गुरूवार रात से ही शुरू हुई बारिश ने कई आयोजन स्थानों पर बनाए गए मंच गीले कर दिए थे और और आयोजनों के मैदानों में कीचड़ हो गया था। मंदिरों में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की कतार रही है। रिमझिम बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने भीगते हुए ही दही-हांडी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण…

Read More

गोलामंडी क्षेत्र में कई जगह की नालियां चौक, गंदा पानी सड़कों पर भराया  गंदगी व बदबू से लोगों का बुराहाल, घर के बाहर पड़ा सामान भी सड़क पर भरे गंदे पानी में खराब हो रहे

उज्जैन। तेलीवाड़ा के समीप गोला मंडी क्षेत्र में नालिया चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है तथा नालियों से निकलने वाली गंदगी भी सड़क पर पड़ी हुई है। गंदगी की वजह से क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं और लोगों का बदबू से बुराहाल है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोग मजबूरी में ऐसे माहौल में रहना पड़ रहा हैं। गोला मंडी क्षेत्र में नालियां चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर…

Read More

जीरापुर में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 10 क्लिनिकों का औचक निरीक्षण वैध दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर सील करने की कार्रवाई

जीरापुर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 5 सितंबर 2026 को पुलिस प्रशासन राजगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ की संयुक्त टीम ने जीरापुर नगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिकों के दस्तावेज एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। प्रेस नोट के अनुसार, दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित क्लिनिकों को सील करने की कार्रवाई टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान निम्न क्लिनिकों को शामिल किया गया— 1. हाईलैंड हेल्थ केयर क्लिनिक, जीरापुर — संचालक विनोद पावाल 2. अलशिफा क्लिनिक,…

Read More

स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 10 क्लिनिकों का औचक निरीक्षण

जीरापुर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 5 सितंबर 2026 को पुलिस प्रशासन राजगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ की संयुक्त टीम ने जीरापुर नगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिकों के दस्तावेज एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। , दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित क्लिनिकों को सील करने की कार्रवाई टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान निम्न क्लिनिकों को शामिल किया गया—1. हाईलैंड हेल्थ केयर क्लिनिक, जीरापुर — संचालक विनोद पावाल 2. अलशिफा क्लिनिक, जीरापुर — संचालक फिरोज…

Read More

शनिवार को भी वर्तमान स्थल पर ही हुआ पूजन,श्रद्धालुओं ने किए दर्शन खडे हनुमान की 8 फीट प्रतिमा विस्थापन में पेंच फंसा,भू- स्केनिंग होगी – पुरातत्व से आए अधिकारी ने प्रतिमा के जमीन के अंदर पत्थरों में लाक होने का कहा

उज्जैन। कंठाल से गोपाल मंदिर तक सडक 24 मीटर चौडीकरण किया जा रहा है। इसके मध्य आ रहे 7 धर्म स्थलों में से खडे हनुमान की 8 फीट की प्रतिमा पुरानी पानी की टंकी के पास स्थापित की जाना है। इस प्रतिमा के विस्थापन में पेंच फंस गया है। मंदिर तोडने के बाद प्रतिमा को हटाने के स्थानीय प्रयास सार्थक नहीं होने की स्थिति में अब प्रतिमा स्थल की लैंड स्कैनिंग करवाई की तैयारी हो रही है। प्रतिमा के जमीन के भीतर पत्थरों से पुरातन लाक पद्धति से स्थापित होने…

Read More

बारिश के बीच भी नहीं थमी कान्हा की भक्ति, आधी रात मंदिरों में गूंजा जयकारा

सनावद। जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार को शहर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। शाम होते ही मंदिरों में सजावट, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया।नगर के प्रमुख वैष्णव पंचायत श्रीराम मंदिर में सुबह मंगल आरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ मंदिर परिसर शंख-घंटियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं…

Read More

5 राज्यों में 17 नकबजनी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 20 लाख के जेवरात जब्त

मन्दसौर। जिला मंदसौर में सम्पत्ति संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु श्री विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिये गये निर्देशों के तारतम्य में श्री टी.एस.बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर, श्री जितेन्द्र भास्कर सीएसपी मंदसौर, श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंदसौर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर , थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा, 17 जगह की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया गया।एसपी श्री मीणा ने बताया कि 18 जुलाई  को…

Read More

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा ब्राउन शुगर का सप्लायर: ई-रिक्शा चालक को बेचता था आरोपी

इंदौर। ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले मंदसौर के मुख्य सप्लायर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पिछले महीने गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ में सप्लायर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को टीम पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, अरविंदो लवकुश चौराहे के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंची थी। घेराबंदी कर राहुल सौदागर को पकड़ा गया। तलाशी लेने…

Read More