जयशंकर बोले- तेल खरीद रोक से जंग नहीं थमेगी:भारत मध्यस्थता को तैयार

कीव।केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग का समाधान इस बात से नहीं निकलेगा कि कोई देश रूसी तेल खरीदता है या नहीं। कीव में उन्होंने कहा,यह संघर्ष अब पांचवें साल में है। इसे तेल, एल्युमिना, खनिज, धातु या खाद खरीदने या न खरीदने से खत्म नहीं किया जा सकता। जंग का समाधान सिर्फ कूटनीति और बातचीत के जरिए समझौते से ही निकलेगा।जयशंकर ने यह बात गुरुवार को कीव दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। वे यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ मौजूद…

Read More

आरजी कर रेप केस में पानिहाटी चेयरमैन गिरफ्तार: पुलिस ने बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान पकड़ा

बेंगलुरु।2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के चेयरमैन भी हैं।सोमनाथ को बुधवार सुबह बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान डे को पकड़ा था। गुरुवार रात करीब 2:20 बजे उन्हें बंगाल लाया गया।जांच अधिकारियों का आरोप है कि सोमनाथ डे ने अपराध के बाद सबूत नष्ट करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के शव का जल्द अंतिम संस्कार कराने में मदद की।आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9…

Read More

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन पोल से टकराया: आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी 200 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।घटना के बाद यात्रियों और क्रू को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से विमान से सुरक्षित उतारा गया। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल…

Read More

चैकिंग-पेट्रोलिंग के साथ जारी रहेगी निगरानी-एसपी

उज्जैन। सावन माह समाप्त होने के बाद से पुलिस मैदान में दिखाई दे रही है। लगातार चैकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी के लिये रातभर पुलिस सड़कों पर घूम रही है। पिछले दिनों की पुलिस कार्यशैली को लेकर गुरूवार को एसपी ने समीक्षा बैठक आयोजित की और निर्देश दिये कि शहर में चैकिंग-पेट्रोलिंग के साथ निगरानी जारी रखी जायेगी। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह 3 हत्या और चाकूबाजी के मामले सामने आने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा एक्शन में आ गये थे, पूरे जिले की पुलिस को मैदान में उतार दिया था।…

Read More

कानीपुरा दोहरे हत्याकांड में 2 आरोपी हिरासत में -पांच का रिमांड खत्म होने पर भेजा गया जेल

उज्जैन। बीयर पार्टी के दौरान करणी सेना के 2 गुटों में 26-27 अगस्त की रात खूनी संघर्ष हो गया। एक गुट ने 2 को मौत के घाट उतार दिया। घटनाक्रम के दूसरे दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जो रिमांड पर थे। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर गुरूवार को 2 ओर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कनीपुरा स्थित मार्ग पर लक्की दरबार ढाबा पर हुये संघर्ष…

Read More

महिला की जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी हालत,सर्पदंश का शिकार वृद्ध की नहीं बच पाई जान

उज्जैन। मक्सीरोड शंकरपुर में रहने वाली मनु कुमारी पति दुर्गेश 19 साल की गुरूवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया और पंवासा थाना पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मनु कुमारी नवविवाहिता है, उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस बयान दर्ज करेगी। फिलहाल उसके जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने नहीं आया है। एक अन्य मामले में विजयागंज मंडी से आदर्श पिता संजय 19 साल को…

Read More

होटल नक्षत्र से पंचकोशी ब्रिज तक 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण तेज निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण, तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत पंचकोशी में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होटल नक्षत्र से पंचकोशी मार्ग (ब्रिज) तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य नगर पालिक निगम द्वारा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार किए जा रहे इस कार्य की गुरुवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर प्रगति देखी। करीब 450 मीटर लंबाई और 24 मीटर चौड़ाई में विकसित किए जा रहे मार्ग पर एक साइड में लगभग 300 मीटर तक डीएलसी (DLC) कार्य पूर्ण हो…

Read More

किसानों को बीमा के मामले में समस्या निदान का सिर्फ आश्वासन मिला किसानों की समस्या निदान के 3 दिन टले 13 पर -अब पखवाडे पर चली गई बात,भोपाल से बीमा कंपनी के अधिकारी को भी बुलाया जाएगा

उज्जैन। हाल ही में किसान संघ ने अपनी समस्याओं के निदान के लिए कलेक्टोरेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया था। प्रारंभिक दौर में समस्या निदान होने तक धरना स्थल पर ही दाल बाटी बनाकर खाने और वहीं रहने की बात कही गई थी लेकिन दिन ढलते –ढलते तीन दिन का आश्वासन मिला और उसके बाद 3 दिन का मामला टलते-टलते 13 दिन पर पहुंच गया है। उज्जैन सहित कुछ जिलों में किसानों ने बीमा सहित अन्य प्रमुख समस्याओं के साथ ही स्थानीय समस्याओं को लेकर बीते माह के अंतिम सप्ताह में…

Read More

धोखाधड़ी के प्रकरण में श्रम कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार-आरोपी के विरुद्धलंबित थे  चेक बाउंस के 6 गिरफ्तारी वारंट

ब्यावरा-राजगढ़।राजगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ के नेतृत्व में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी एवं कुल 6 चेक अनादरण चेक बाउंस के आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली राजगढ़ में फरियादिया देवकुमारी पति गंगाराम तंवर 35 वर्ष निवासी शिक्षक कॉलोनी राजगढ़ ने आरोपी सुरेंद्रसिंह जाटव पिता बंशीलाल जाटव 53 वर्ष श्रम कार्यालय राजगढ़ में कार्यरत हाल निवासी शिवधाम कॉलोनी, राजगढ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी शिकायत की।                                      …

Read More

 छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

मन्दसौर। मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंदसौर कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग पार कर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गए और नारेबाजी की। कलेक्टर से मुलाकात न होने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झूमाझटकी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन की मदद से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। हालांकी इस दौरान कार्यकर्ता पुतला दहन करने…

Read More