इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर एक महिला के साथ धोखा करने, शारीरिक शोषण और उसके 4 वर्षीय बेटे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर रविवार रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।इसके बाद आरोपी जुनैद को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया।टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, मुकेरीपुरा नरसिंह बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात ऑटो ड्राइवर जुनैद से हुई थी। आरोपी ने खुद को रवि निवासी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
पानी व्यर्थ बहाया तो होगी कार्रवाई’:महापौर ने अभियान में जुटी एनजीओ की टीम को दिए निर्देश
इंदौर।शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम अब जागरूकता के साथ सख्ती की तैयारी में है। घरों में जरूरत से ज्यादा पानी बहाने और पीने योग्य पानी का अनावश्यक इस्तेमाल करने वालों को पहले दो-तीन बार समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी यदि पानी की बर्बादी नहीं रुकी तो वीडियो बनाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसी अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव सोमवार को शहर की गलियों में पहुंचे और रहवासियों से पानी बचाने की अपील की।महापौर ने पार्श्वनाथ, विनय नगर, जैन कॉलोनी…
Read Moreअल्बानिया के छात्रों ने PM ऑफिस की कुर्सियां जलाईं:प्रधानमंत्री ने खुद इन्हें रखा था, लिखा था- बातचीत करें
तिराना।अल्बानिया में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर रखी कुर्सियों में आग लगा दी।पीएम एडी रामा ने छात्रों से बातचीत करने के लिए ये कुर्सियां और पत्थर की एक बड़ी मेज रखवाई थी। इन पर ‘डायलॉग’ यानी बातचीत लिखा था। लेकिन छात्रों ने बातचीत से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारी कई दिनों से राजधानी तिराना में प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय के बाहर कुछ देर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान इमारत पर पत्थर भी फेंके। कुछ देर रुकने के बाद वे प्रधानमंत्री कार्यालय…
Read Moreलूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने:ट्रम्प समर्थक बोल्सोनारो को हराया
ब्राजीलिया।ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी हराया था।पहले दौर की वोटिंग में लूला, फ्लावियो बोल्सोनारो से पिछड़ गए थे, लेकिन दूसरे दौर में बाजी पलट दी। फ्लावियो को पहले चरण में 47% वोट मिले थे। वहीं लूला को 45.16% वोट मिले थे।1989 में ब्राजील में सीधे राष्ट्रपति चुनाव…
Read Moreकांग्रेस का दावा- अरुणाचल में 40-50km अंदर घुसे चीनी सैनिक:सेना बोली- घुसपैठ के दावे वाला वीडियो फर्जी
ईटानगर।अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसिराम सिरम ने दावा किया है कि अपर सुबनसिरी जिले में चीनी सैनिक भारतीय सीमा के 40-50 किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर कई जगह भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने हैं, जिससे सैनिकों की गश्त और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए सिरम ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में सैनिकों के बीच हाथापाई और लाठी चलने की घटनाएं होने का दावा किया।दूसरी ओर, भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी कब्जे…
Read Moreराहुल गांधी मानहानि मामले में कोर्ट से बरी:शाह के खिलाफ बयान देने का आरोप था; उन पर ऐसे 5 और केस
सुल्तानपुर।राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सोमवार को बरी कर दिया। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था।आरोप है कि राहुल ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है।’फैसले के बाद कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर डांस किया, आतिशबाजी की और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।इससे पहले, सोमवार सुबह पूर्वांचल…
Read Moreनकली सोना थमाकर चांदी के असली आभूषण ठगे -युवक पर केस दर्जकर पुलिस ने शुरू की तलाश
उज्जैन। किसान को बातों में उलझाकर एक युवक ने नकली सोने का हार और मोती थमाकर चांदी के असली आभूषण ठग लिये। किसान को नकली सोना होने का पता चला तो पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई है। नागदा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम चंदोडिया में रहने वाले किसान किशनसिंह गुर्जर का मोबाइल पर एक युवक से संपर्क हुआ था। युवक ने राजस्थान चित्तौड़गढ़ में काम के दौरान खुदाई में एक किलो सोने के मोती और हार…
Read Moreपत्नी से बात करने पर युवक को मारे थे चाकू -जानलेवा हमले के 4 आरोपी हिरासत में
उज्जैन। पत्नी से बात करने पर पति ने अपने 2 भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर युवक को चाकू मार दिये थे। युवक के गंभीर घायल होने पर पुलिस ने जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने हमले में शामिल चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिनसे रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। चिमनगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 3 अक्टूबर को ज्ञानेश्वरी माता मंदिर की गली ढांचा भवन में तुषार पिता विनोद भंडारी 22 वर्ष निवासी विश्वबैक कॉलोनी पर चाकू…
Read Moreएडीजी-एसपी की कंट्रोलरूम पर अधिनस्थों के साथ चर्चा सिंहस्थ 2028: सुरक्षा-व्यवस्था और भीड प्रबंधन पर मंथन
उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में मोक्षदायिनी क्षिप्रा किनारे सिंहस्थ 2028 का आयोजन होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था के साथ भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर होगी। जिसको लेकर पिछले छह माह से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। रविवार को एडीजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा ने अधिनस्थों के साथ चर्चा कर मंथन किया। पुलिस कंट्रोलरूम सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिनस्थों के साथ सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग,…
Read Moreखुसूर-फुसूरदुरूपयोग न हो जाए तफ्तीश के दौरान का मामला…वर्दी हमारी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पालन
खुसूर-फुसूरदुरूपयोग न हो जाए तफ्तीश के दौरान का मामला…वर्दी हमारी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पालन के लिए है। इसकी कार्यप्रणाली लोकतंत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना एवं आमजन के आपराधिक कृत्यों की रोकथाम के साथ ऐसे लोगों पर कार्रवाई करना है। हाल ही के दिनों में दो-चार दिनों के आगे पीछे जिले के दो आरक्षी केंद्रों के तहत वर्दी पर अपने कर्म के दौरान हमले के मामले सामने आए हैं। इस तरह के मामलों में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाना चाहिए। इस तरह के दु:साहसी लोगों…
Read More