गिरफ्त में यात्रियों की जेब काटने वाला बदमाश

उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों की जेब काटने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश को जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया है। 7 दिन बाद हुई जेबकटी की घटना के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी। नई दिल्ली का रहने वाला रितेश मिश्रा गोवा एक्सप्रेस स्लीपर कोच में दिल्ली से पूणे की यात्रा कर रहा था। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचने पर उसकी जेब अज्ञात बदमाश ने काट ली थी। 12 अक्टूबर को हुई जेबकटी की शिकायत रितेश ने जीआरपी को दर्ज कराई थी। मामले में प्लेटफार्म पर लगे…

Read More

-आज बाबा महाकाल की पालकी आयेगी नये शहर में दोपहर 2 बजे से 11 मार्गो पर वाहनों का रहेगा प्रतिबंध

उज्जैन। विजयादशमी पर्व पर साल में एक बार बाबा महाकाल की पालकी  नये शहर में आती है। राजसी ठाट के साथ निकलने वाली सवारी को लेकर आज 11 मार्गो पर वाहनों को दोपहर 2 बजे बाद प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। महाकाल मंदिर से आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल की पालकी राजसी वैभव के साथ निकाली जायेगी। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि पुराने शहर से नये शहर तक सवारी मार्ग पर किसी तरह का व्यवधान ना हो इसको लेकर 11 मार्गो पर दोपहर 2 बजे बाद से वाहनों…

Read More

पुण्यसलीला शिप्रा मे माताजी के जवारे विसर्जित

उज्जैन। देवी के आराधना पर्व नवरात्रि के समापन पर आज शाम शिप्रातट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड रही। भक्त ढोल ताशे  पर नाचते गाते देवी के पवित्र जवारे विसर्जन हेतु शिप्रा के विभिन्न घाटों पर पहुंचे। मिट्टी के कलश पर हरे भरे गेहूं के जवारे नौ दिवस मे काफी अच्छे से विकसित हो जाते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस विभिन्न देवी स्थापना स्थलों पर घट स्थापना करके जवारे बोए जाते हैं। नवरात्रि के समापन पर नवमी तिथि को इन्हे ससम्मान नदी मे विसर्जित करने का धार्मिक विधान है। आज शाम…

Read More

-माता महामाया व महालाया को लगाया मदिरा का भोग, देर शाम  हांडी फोड़ भैरव पर समापन नगर पूजा चौबीस खंबा देवी प्रारंभ  हांडी फोड भैरव पर समापन -27 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दल ने 40 देवस्थानों को पूजा

  उज्जैन। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर सोमवार को परंपरा के तहत नगर की सुख समृद्धि के लिए नगर पूजा के तहत अनवरत मदिरा की धार से पूजा की गई है। चौबीस खंबा माता मंदिर में सुबह कलेक्टर रोशनकुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने माता महामाया व महालाया को मदिरा का भोग लगाकर पूजन की शुरुआत की। माता को सोलह सिंगार, चुनरी अर्पित कर बलबाकल का भोग लगाया गया।यहीं से अनवरत मदिरा की धार चली जिसका समापन देर शाम अंकपात मार्ग स्थित हांडी फोड भैरव पर हुआ। शारदीय नवरात्रि…

Read More

*नाम मित्र विरोध में मित्रासुर का पुतला! रीगल पर कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर। महापौर के नाम में मित्र शब्द लेकिन शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने उन्हें मित्रासुर के कटघरे में खड़ा कर दिया। रीगल तिराहे पर आज कांग्रेस ने महापौर के खिलाफ मित्रासुर का पुतला दहन कर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पानी की समस्या, बदहाल सड़कें, यातायात अव्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए गए।कांग्रेस ने मित्रासुर के प्रतीक के जरिए महापौर की कार्यशैली पर राजनीतिक निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जनता ने शहर के विकास…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल मामले की जांच में जुटी पुलिस

मंदसौर। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में सेदरामाता और लदुना के बीच रविवार रात एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक बालमुकुंद सूर्यवंशी (30 वर्ष) रतनपुरा का रहने वाला है और मजदूरी व ड्राइवरी का काम करता है। हादसे में उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे करीब 25 टांके आए हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

Read More

पुलिस हिरासत में मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना:दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

मल्हारगढ़। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में कथित मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर के बाद मध्य प्रदेश के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मनासा खुर्द ग्राम पंचायत के निवासी नाबालिग ऋतुराज की मौत के मामले में कांग्रेस ने न्याय की मांग उठाई है। सोमवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ऋतुराज के परिजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस सचिव द्वय सोमिल नाहटा,परशुराम सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल…

Read More

अनुविभाग में अब तक 670 हितग्राहियों की: रजिस्ट्रियां रात्रि में भी राजस्व अमला मुस्तैद, गांव-गांव लगा रहे शिविर

 सारंगपुर।ग्र्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर पात्र हितग्राहियों के अधिकारों को विधिक रूप से सुरक्षित करने तथा उन्हें संपत्ति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सारंगपुर अनुविभाग क्षेत्र में भी तेज गति से रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ है और अब तक 670 हितग्राहियों को इसका लाभ मिल चुका है। बात करें जिले भर की तो कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में राजगढ जिले में इस अभियान को अभूतपूर्व गति मिल रही है, जिसके…

Read More

प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे: रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल

नई दिल्ली।भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है।वहीं, सिलेक्शन कमेटी में अजित अगरकर की जगह पर पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है।अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार हैं।प्रज्ञान ने इंटरनेशनल करियर में 140+ विकेट लिए-प्रज्ञान ने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल खेले। बाएं हाथ के स्पिनर ने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में…

Read More

*अहिल्या स्मारक पर सियासत !एक तस्वीर में ताई और भाई, दूसरी में मोहन के साथ दिग्गज; संयोग या सियासी संदेश?

इंदौर। राजनीति में कई बार नेता जो बोलते हैं, उससे ज्यादा चर्चा उन तस्वीरों की होती है, जिनमें वे नजर आते हैं। अहिल्या स्मारक पर एक ही दिन सामने आईं दो अलग-अलग तस्वीरों ने कुछ ऐसा ही सवाल खड़ा कर दिया है।एक ओर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन साथ दिखाई दिए, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ तुलसी सिलावट, महापौर और सांसद शंकर लालवानी नजर आए।  *जगह एक, दिन एक, लेकिन सियासी जमावड़े दो!*-अब इसे महज कार्यक्रमों का संयोग कहें या इंदौर…

Read More