उज्जैन। सावन माह के आखरी सोमवार को बाबा महाकाल की चौथी सवारी में शामिल होने लाखों श्रद्धालु धार्मिक नगरी में पहुंचे थे। आस्था की भीड़ में बदमाश भी सक्रिय रहे। नगर भ्रमण के बाद पालकी मंदिर पहुंची तो श्रद्धालुओं के साथ हुई वारदाते भी सामने आने लगी। 2 थाना क्षेत्र में 9 महिलाओं की चेन, एक का मंगलसूत्र और 36 श्रद्धालुओं के पर्स-मोबाइल गायब हो चुके थे। 3 अगस्त को सावन माह का पहला सोमवार होने पर बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई थी। 10 अगस्त को दूसरा सोमवार और…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
तमिलनाडू और खरगोन में मिली लापता बालिकाएं
उज्जैन। नागदा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय बालिका 3 अगस्त को लापता हो गई थी, वहीं 15 अगस्त को 16 साल की बालिका के लापता होने का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने मामला नाबालिगों से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बालिकाओं की तलाश के लिये एसआई योगिता उपाध्याय, एएसआई दिनेश निनामा, प्रभुलाल मुनिया, प्रधान आरक्षक चितरंजन डामोर, महिला आरक्षक ज्योति वर्मा, उस्मानी शबनम, सुनीता डामोर की टीम बनाई और सायबर सेल प्रभारी एसआई प्रतिक यादव की मदद…
Read Moreआज उज्जैन दक्षिण में नहीं होगा जलप्रदाय
उज्जैन। शहर के दक्षिण क्षेत्र में आज मंगलवार को जलप्रदाय नहीं होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा सूचना जारी की गई है जारी सूचना में लाइन शिफ्टिंग एवं नियमित संधारण कार्य के कारण आज मंगलवार को उज्जैन दक्षिण में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा। तथा बुधवार को संपूर्ण शहर में जल प्रदाय किया जाएगा।
Read Moreभक्तों ने महाकाल के चार स्वरूपों में दर्शन किए -पर्यावरण संदेश के साथ श्रद्धालुओं को वितरित किए पौधे
उज्जैन। श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में भगवान के चार रूपों के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए हैं। इसके साथ ही सवारी के दौरान मंदिर प्रबंध समिति एवं प्रशासन ने पर्यावरण का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को 11 हजार पौधों का वितरण इस दौरान सवारी मार्ग पर किया गया है। सवारी में पालकी में श्री चन्द्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर श्री शिवताण्डव, नन्दी रथ पर श्री उमा महेश विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। श्रावण…
Read More/बाजना पुलिस ने किया अपहरण एवं दुष्कर्म का2 वर्ष ‘से इनामी फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
रतलाम।जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना रतलाम नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना बाजना पुलिस द्वारा वर्ष 2024 के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए 2 वर्ष से फरार आरोपी बादर उर्फ बहादुर उर्फ बादरू पिता सवजी खडीया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फेरा डूंगरी थाना पाटन…
Read Moreदिन में ग्राहक बनकर ली कार की ट्रायल, रात 1:38 बजे चोर बनकर 7 लाख की अर्टिगा ले उड़ा
बुरहानपुर। शहर के सिंधी बस्ती बायपास स्थित आरके ऑटो डील शोरूम से एक फिल्मी अंदाज में 7 लाख की अर्टिगा कार चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। खास बात यह है कि चोरी से एक दिन पहले आरोपी ग्राहक बनकर शोरूम पर आया था। शोरूम संचालक राहिल खान के अनुसार 21 अगस्त की शाम 5 बजे दो लोग ग्राहक बनकर आए थे। उनमें से एक ने अर्टिगा कार का ट्रायल लिया, कीमत पूछी और यूपी की NOC के बारे में जानकारी ली। संचालक ने बताया…
Read Moreकार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का:प्रकरण दर्ज चालक की तलाश जारी
कार का फोटो खींचने पर वृद्ध को मारा मुक्का उज्जैन। देवासरोड पर लालपुर के समीप बाइक सवार 65 वर्षीय श्रीकृष्ण पिता लक्ष्मीप्रसाद तिवारी निवासी मंगल रेसीडेंसी को तेजगति से आई कार ने टक्कर मार दी थी। वृद्ध गिरकर घायल हो गये थे, चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, तो घायल श्रीकृष्ण तिवारी ने मोबाइल से कार की नम्बर प्लेट का फोटो खींच लिया। चालक ने कार को रोका और उतरने के बाद वृद्ध को मुक्का मार दिया और धमकी देकर भाग निकला। नागझिरी थाना पुलिस ने वृद्ध की…
Read Moreकार्तिक मेला ग्राउंड हादसे में घायल युवक की मौत
उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड में 20 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर आई सोनू ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 41 पी 8988 पार्क की गई थी। रात 11 बजे चालक ने बस को पार्किंग से बाहर निकालने के लिये रिवर्स लिया था, उसी दौरान पार्किंग मैदान में सो रहे पारस पिता पूरणसिंह बघेल 25 साल निवासी मुरैना पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया था। पारस गंभीर घायल हुआ था, जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन चले उपचार के बाद रविवार तड़के पारस की…
Read Moreइंटरनेशनल स्विमिंग कोच के साथ धोखा:अनुमति के बिना दस्तावेजों से हथिया लिया IDA का ठेका
इंदौर।इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के स्विमिंग पूल संचालन के टेंडर में दिल्ली के रिटायर्ड इंटरनेशनल स्विमिंग कोच मुकुंद मोहन शर्मा के शैक्षणिक और पेशेवर दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है।कोच का आरोप है कि उन्होंने ये दस्तावेज फरवरी 2023 में दिल्ली के तालकटोरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेंडर के लिए देवा स्विमिंग इंस्टीट्यूट को दिए थे। बाद में उनकी अनुमति के बिना उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल इंदौर में आईडीए का स्विमिंग पूल संचालन हासिल करने के लिए कर लिया गया।उन्होंने इंदौर आकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। अब…
Read Moreस्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-भाजपा विधायक समेत 6 घायल
नई दिल्ली।दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए। इनमें दो लोग भाजपा और AAP के विधायक हैं। हादसा पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने PWD ऑफिस के पास हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी सवार थे। दूसरी तरफ इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा AAP विधायक अनिल झा और कर्नाटक के BJP…
Read More