इंदौर। पिपलिया कुमार क्षेत्र में रविवार सुबह दो बदमाशों ने कबूतरों को दाना डालने के लिए सोयाबीन मांगने के बहाने बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली।
महिला ने सोयाबीन देने से इनकार किया तो दोनों बाहर जाने लगे, लेकिन अचानक एक बदमाश लौटकर आया और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इसके बाद दोनों मोटर साइकिल से फरार हो गए। लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
झपट्टा मारकर तोड़ी चेन-लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, पिपलिया कुमार निवासी 60 वर्षीय कौशल्या बाबूलाल चौधरी रविवार सुबह अपने गोदाम में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल से दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने कबूतरों को दाना डालने के लिए महिला से सोयाबीन मांगी। कौशल्या ने सोयाबीन देने से इनकार किया तो दोनों युवक बाहर जाने लगे, अचानक एक बदमाश लौटकर आया और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली।