इन्दौर। कोर्ट की लगातार फटकार झेल रही इन्दौर पुलिस को एक बार फिर हाइकोर्ट ने ने फटकार लगाते ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति नहीं होने के सख्त निर्देश दिए हैं। मामला इन्दौर के एरोड्रम थाने में एक युवक को 43 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखने के बाद उसकी जमानत न मानते हुए उसे जेल भेजने का है। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजे गए युवक को बांड भरवाकर तुरंत छोड़ने के लिए भी आदेश जारी किए। हाइकोर्ट में एडवोकेट केपी गणगौरे द्वारा कस्तूराबाई जाटवा की ओर से दायर बंदी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
कार-ऑटो की टक्कर के बाद खाई में गिरे वाहन:चालकों में मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज
उज्जैन। कनीपुरा रोड पर गिरिराज रतन कॉलोनी के पास मंगलवार देर रात कार और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे।ऑटो पलट गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका अगला पहिया भी टूट गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दुर्घटना के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।घटना रात करीब 1:10 बजे पेट्रोल पंप के पास हुई। सूचना मिलने पर चिमनगंज…
Read Moreनाबालिग लड़की के साथ पकड़ाया युवक: हिंदू संगठन ने पुलिस को सौंपा:जांच जारी
उज्जैन। देवास गेट थाना क्षेत्र के दूधतलाई स्थित होटल जय जगदीश में मंगलवार रात नाबालिग लड़की के साथ एक युवक के मिलने पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे।उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान शाजापुर निवासी मोइन के रूप में बताई गई है। पुलिस ने लड़की के माता-पिता और मामा को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरा नंबर 303 में मौजूद थी नाबालिग-हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अर्जुन…
Read Moreलाइन सुधारते समय20 फीट ऊंचे बिजली के पोल से गिरकर आउटसोर्स कर्मचारी की मौत
इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में बिजली की लाइन सुधारते समय 20 फीट ऊंचे पोल से गिरकर आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर बड़ी ग्वालटोली इलाके में हुआ। गंभीर हालत में साथी कर्मचारी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।पलासिया पुलिस के मुताबिक, बड़ी ग्वालटोली में बिजली सप्लाई नहीं होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद राजेंद्र (पिता अजय राठौर), निवासी पिपलियाहाना, अपने साथी कर्मचारियों के साथ लाइन सुधारने पहुंचा था। काम के दौरान…
Read Moreरावण दहन के दौरान आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट:5 घायल, ; पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र के कुमार खाड़ी में मंगलवार रात रावण दहन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया।घटना में करीब पांच लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर परस्पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …
Read Moreईरान बोला एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका शर्तें नहीं मानता, तब तक बातचीत नहीं
तेहरान।ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी मोहसिन रजाई ने कहा कि जब तक अमेरिका भरोसा जीतने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता और ईरान की सभी शर्तें नहीं मानता, तब तक बातचीत नहीं होगी।ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका तब तक ईरान का भरोसा नहीं जीत सकता, जब तक वह उसकी सात शर्तें पूरी नहीं करता। ये शर्तें पिछले महीने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए रखी गई थीं।ईरान की प्रमुख मांगों में उसके बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करना, तेल…
Read Moreएपस्टीन और हरदीप पुरी की फोटो वायरल:मंत्री ने कहा था- कभी नहीं मिला: कांग्रेस का सवाल- तस्वारें कहां से आईं
नई दिल्ली।अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कई तस्वीरें वायरल हैं। ये तस्वीरे इसलिए अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि पुरी लगातार कहते रहे हैं वे एपस्टीन से केवल प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले, अलग से कभी मुलाकात नहीं हुई।तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जब पुरी ने कहा था कि वे एपस्टीन से कभी अकेले नहीं मिले, तो इन तस्वीरों के क्या मायने हैं?TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा- पुरी कहते थे कि वे…
Read Moreकेदारनाथ में तापमान – 7°C, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल/देहरादून।राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में पिछले 5 दिन से आंधी-बारिश हो रही है। अगले 2 दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार को रतलाम, महू समेत कई जगहों…
Read Moreसौरव दास-आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली: कोर्ट बोला- दोनों ने बॉन्ड की शर्तें तोड़ीं
नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से न्यायिक हिरासत बढ़ाने के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया और बैरिकेड तोड़ा।दरअसल, 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के पहले दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया था। दोनों को शांति भंग नहीं करने की शर्त के साथ जमानत मिली थी। इसी दौरान सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। इसके बावजूद सौरव- आशुतोष 13 अक्टूबर को तिरंगा लेकर…
Read Moreआनलाइन गोल्ड खरीदी के नाम पर युवती से धोखाधड़ी
उज्जैन। सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को गोल्ड खरीदना महंगा पड़ गया। शातिर ठग ने 60 हजार का ट्रांजेक्शन करा लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि हीरामिल की चाल में रहने वाली देवकी पिता मोहनलाल यादव ने सोशल मीडिया पर गोल्ड खरीदी की लिंक पर क्लिक किया। कुछ देर बाद कॉल आया और सस्ता गोल्ड खरीदी का आॅफर दिया। देवकी यादव ने आॅनलाइन गोल्ड ज्वेलरी देखी और आर्डर कर दिया। उससे पहले 12 हजार का…
Read More