हाइवे पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे है भारी वाहन, बना रहता है हादसे का खतरा

सारंगपुर।पुराने आगरा-बांबे नेशनल हाइवे क्रमांक 3 पर बस, ट्रक, जीप, कार सहित अन्य वाहन अंधी रफ्तार से दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार से चलने वाले इन वाहनों से हादसे का डर बना हुआ है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी न तो वाहनों की स्पीड पर रोक लगवा पा रहे हैं और न ही कंडम रूप से चल रहे वाहनों को सड़कों से हटवा पा रहा हैं। इन वाहनों के मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले भी बुलंद हैं।पुराने नेशनल हाइवे को फोर…

Read More

कार से मिले बोरे भर नोट, 70 – 80 लाख रुपये होने की आशंका

रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार दोपहर पुलिस ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में नोटों के बंडल बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब शाम 6 बजे नामली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात कार चालक मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

जीतू यादव की वापसी पर लाखों सिंधी वोटों का भाजपा पर संकट

इन्दौर। दो नंबर के पार्षद जीतू यादव की वापसी को लेकर अब सामाजिक लड़ाई भी छिड़ गई है और सिंधी समाज बेहद नाराज दिख रहा है। जीतू को वापस लेने पर उन्होंने भाजपा के खिलाफ अंदर ही अंदर बिगुल बजाने का मन बना लिया है। उल्लेखनीय है कि तकरीबन डेढ़ साल पहले भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर जीतू यादव के समर्थकों ने धावा बोल दिया था, जिसमें कालरा के नाबालिंग बच्चे के कपड़े उतार दिए थे।         वीडियो वायरल होने के बाद विरोध के सुर उठ…

Read More

पुलिस की फर्जी सील लगाकर सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप व सील जब्त

​मनावर। पुलिस ने थाना प्रभारी की फर्जी रबर सील बनाकर युवाओं को फर्जी अस्थायी चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने वाले एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य सोलंकी सरकारी और निजी नौकरियों के लिए युवाओं से 500-500 रुपये लेकर अपनी दुकान से यह फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। ​फर्जी सील और लैपटॉप बरामद-पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी आदित्य सोलंकी की दुकान से अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान मौके से थाना मनावर की फर्जी रबर सील बरामद की…

Read More

  नामचीन *क्लबों* की रसोई पर पड़ेगी विभाग की नजर? क्या खंगाले जाएंगे क्लबों के किचन

 इंदौर। शहर के लसूड़िया और विजय नगर क्षेत्र समेत कई इलाकों में बड़े-बड़े क्लब और पब रात 12 बजे तक गुलजार रहते हैं। रोशनी, म्यूजिक और पार्टियों की चकाचौंध के बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए खाने-पीने के भी लंबे-चौड़े मेन्यू परोसे जाते हैं। लेकिन अब सवाल क्लबों की चमक-दमक से निकलकर उनकी रसोई तक पहुंच गया है—आखिर इन क्लबों में ग्राहकों की प्लेट तक पहुंच रहा खाना कितना सुरक्षित है।             कुछ ही दिनों पहले विजय नगर क्षेत्र स्थित नामचीन सायाजी होटल पर खाद्य विभाग…

Read More

ममता बोलीं- BJP ने चुनाव ‘हाईजैक’ किया:वोट लूटने के लिए SIR का इस्तेमाल

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने चुनाव ‘हाईजैक’ करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया।वोटर लिस्ट से लाखों नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाकर ‘वोट लूटने’ के लिए SIR का इस्तेमाल किया गया।ममता ने आगे कहा- भाजपा बंगाल में बांटने वाली राजनीति कर रही है और डर फैलाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।                                                    …

Read More

रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, लेकिन देपालपुर अंचल क्यों अछूता…

देपालपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जहां इंदौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई, दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है, वहीं देपालपुर अनुभाग के देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा और हातोद क्षेत्र इस अभियान से लगभग अछूते नजर आ रहे हैं। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे समय में मिलावटी मावा, मिठाई, घी, दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री के कारोबार पर प्रभावी निगरानी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। इंदौर…

Read More

स्वच्छता और जलापूर्ति में लापरवाही न हो: अर्चना चिटनिस ने किया औचक निरीक्षण

बुरहानपुर। शहर में स्वच्छता, नियमित जलापूर्ति और मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को रोजमर्रा की सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए नगर निगम जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए। यह निर्देश विधायक अर्चना चिटनिस ने दौलतपुरा, नया मोहल्ला और शाह बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।चिटनिस ने वार्डों में पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई, नालियों, सड़कों, जलापूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके…

Read More

शासकीय महाविद्यालय में सुविधाओं की मांग को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन 

 नीमच। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला नीमच द्वारा रैली निकालकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा गया। गुरुवार को एबीवी पी द्वारा रैली व प्रदर्शन  प्रदर्शन किया गया । पीजी कॉलेज से छात्रों कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों में रैली निकाली और नारे लगाते  हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने कहा कि शासकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत है। बेहतर शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और…

Read More

नानाखेड़ा–शांति पैलेस मार्ग की एक साइड पर आना-जाना शुरू

उज्जैन । नानाखेडा से शांति पैलेस, हाटकेश्वर,हरिफाटक की और जाने वाले नागरिकों को अब सुविधाजनक आवागमन की शुरूआत हो गई हैं। रक्षाबंधन पर्व से निर्माणाधीन इस मार्ग की एक साईड को आने –जाने के लिए खोल दिया गया है। इस मार्ग को 550 मीटर लंबा एवं 45 मीटर चौडा निर्माण किया जा रहा है।पिछले लंबे समय से नानाखेडा से शांति पैलेस एवं उस और जाने वाले नागरिकों को आवागमन के लिए मित्र नगर के पास एवं  अन्य गली कुचों के मार्ग का विकल्प चुनना पड रहा था।      …

Read More