ट्रैक्टर एजेंसी मालिक को बदमाशों ने सड़क पर घेरकर चाकू मारे: दोस्तों पर भी किए कई वार

उज्जैन।  दमदमा में रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाने पर 8-9 बदमाशों ने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक को चाकू गोदकर मार डाला। 2 साथियों पर भी हमला किया, जिससे वे घायल हैं। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।पुलिस  के मुताबिक, मृतक की पहचान ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यश मित्तल (27) के रूप में हुई है। यश मूल रूप से तराना का रहने वाला था। वह माता-पिता के साथ उज्जैन में रहता था और चिमनगंज मंडी में ट्रैक्टर का शोरूम संचालित करता था।  दोस्तों के साथ कार से…

Read More

बेटी को छेड़ने से रोका तो.पिता को सरिया मारा: धमकी दी: पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में बेटी को मोबाइल पर परेशान करने से रोकना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोपी ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर सरिए से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी ने धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक रामबलराम नगर निवासी राहुल पुत्र पूरन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित ने बताया कि राहुल आए दिन उसकी बेटी को मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता…

Read More

महंगे नशे एमडी के साथ 3 गिरफ्तार: कार जब्त: एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

खरगोन। जिले में तेजी से पैर पसार रहे नशे के कारोबार में अब महंगा नशा भी परोसा जा रहा है। इसका खुलासा पुलिस कार्रवाई से हुआ है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने तीन एमडी ड्रग्स के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार से तस्करी करने निकले तीन बदमाशों से 70 ग्राम ड्रग्स सहित कार जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में गुंडा लिस्ट और जिलाबदर रह चुका तनवीर भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त  कोतवाली खरगोन निरीक्षक बनवारी लाल मंडलोई…

Read More

जुलूस में डीजे से ध्वनि प्रदुषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने दी लिखित शिकायत 

नीमच। शहरों मे विभिन्न पर्वों पर चल समारोह रैली आदि में डीजे का उपयोग प्रचलन अत्यधिक बढ़ रहा है। कुछ देर संगीत बजाकर आगे बढ़ जाना ठीक है लेकिन मिलाद उन्नामी पर्व पर मुख्य बाजार में एक-एक दो-दो घंटे तक एक ही जगह डीजे द्वारा ध्वनि प्रदूषण किया गयाl नीमच केन्ट के अनेक क्षेत्र के दुकानदारों और रहवासियों ने बुधवार दोपहर नीमच केंट थाने पहुंचकर थाना प्रभारी सौरभ शमों के नाम एक हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन देकर बताया कि आज 26 अगस्त को मुस्लिम धर्म के ईद -मिलादुन्नबी पर्व पर…

Read More

पैसे डबल करने का झांसा देकर 2 करोड़ रु.की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

ब्यावरा।राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिटी पुलिस थाना अंतर्गत फरियादी देवेन्द्र पिता कृपाशंकर पालीवाल 46 वर्ष निवासी ब्यावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रफुल्ल गजभिये ने स्वयं को बड़ी कम्पनी से जुड़े लोगों का परिचित बताते हुए निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच दिया। उसके द्वारा अन्य आरोपियों से फरियादी की मुलाकात कराई तथा फर्जी ई-मेल एवं दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया। आरोपियों ने फरियादी को 2 करोड़ रु निवेश करने पर अधिक राशि वापस मिलने का झांसा दिया। भोपाल में आरोपियों ने फरियादी से 2 करोड़ रु नगद प्राप्त…

Read More

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया

खाचरोद। :– विधानसभा क्षेत्र नागदा खाचरोद के खाचरोद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी  के निर्देशानुसार महंगाई के खिलाफ प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया।शक्कर के बड़ते दाम, रसोई गैस, बिजली के बढ़ते बिल, पेट्रोल-डीजल एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मोर्चा संगठनों ने एकजुट होकर “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज़” बुलंद की।इस प्रदर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं और अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए बढ़ती महंगाई…

Read More

टाउनशिप में कार लेकर जबरन घुसने से रोकने पर चौकीदार को कुचलकर मार डाला

इंदौर। लसूड़िया इलाके में टाउनशिप में कार लेकर जबरन घुसने से रोकने पर चौकीदार को कार से कुचलकर मार डाला। विवाद के दौरान आरोपी ने पहले चौकीदार को थप्पड़ मारा। इसके बाद कार मोड़कर आया और चौकीदार और उसके रिश्तेदार को कुचल दिया। इतने पर भी जी नहीं भरा तो आरोपी दोबारा कार लेकर लौटा और चौकीदार को फिर कुचलकर भाग निकला। गंभीर हालत में चौकीदार को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका रिश्तेदार भी घायल हुआ है।टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक, घटना द…

Read More

गलत दिशा में मुड़ने से बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर:हादसे में7 की मौत6 घायल

पलनाडु।आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार को एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी।पुलिस के मुताबिक, ऑटो-रिक्शा सड़क के गलत तरफ मुड़कर बस के रास्ते में आ गया था। उस समय बस करीब 40…

Read More

मोहन भागवत का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश’:HAFने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की

न्यूयॉर्क।RSS प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन कार्यक्रम से पहले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।HAF ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से सतर्क रहने, आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है।दरअसल, भागवत के कार्यक्रम का न्‍यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत कुछ संगठनों ने विरोध किया है। HAF ने कहा, कुछ लोग कार्यक्रम को रद्द कराना चाहते हैं। इसके बाद HAF…

Read More

कनाडा से जुड़ी झील का नाम ‘लेक ओंटारियो’ का नाम ‘लेक अमेरिका’ करने की सोच रहा :ट्रम्प

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से जुड़े लेक ओंटारियो का नाम बदलने की बात कही है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इसका नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ रखने पर विचार कर रहे हैं। लेक ओंटारियो अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे पर 50% टैरिफ लगा दिया है।न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, लेक ओंटारियो का नाम बदलने को लेकर फिलहाल…

Read More