पुलिस हाउसिंग के दो ठेकेदारों पर सिंह05-05 लाख की पेनाल्टी लगाई के निर्माण में गुणवत्ता का अभाव,तीन ठेकेदारों पर 5-5 लाख पेनल्टी -सीसी रोड़ की साइड फिनिशिंग सही नही होने पर निर्माण एजेंसी पर 5 लाख की पेनल्टी

 

उज्जैन । सिंहस्थ महापर्व-2028 के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के कमी देखते हुए गुरूवार को संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीषसिंह ने ठेकेदारों पर अपनी दृष्टि वक्र कर दी है। उन्होंने स्पाट निरीक्षण में लोक निर्माण के काम में सीसी रोड की साईउ फिनिशिंग सही नही होने पर निर्माण एजेंसी पर 5 लाख की पेनल्टी लगाई है तो समीक्षा के दौरान पुलिस हाउसिंग के ठेकेदारों पर 05 -05 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को संभागायुक्त-सह-सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रणजीत हनुमान मंदिर – मोजमखेड़ी फोरलेन मार्ग (लंबाई 4.6 किमी) तथा मोजमखेड़ी से कालभैरव मार्ग (लंबाई 0.9 किमी) के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित निर्माण विभाग के इंजीनियर अनिवार्य रूप से कार्यस्थल (साइट) पर उपस्थित रहें, ताकि गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखी जा सके। संभागायुक्त श्री सिंह एवं कलेक्टर सिंह ने सिंहस्थ दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शंकराचार्य चौराहा को जोड़ने वाले अंडरपास का अवलोकन किया। मौके पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नक्शे (ड्रॉइंग) के माध्यम से भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की। संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि नदी तट एवं मेला क्षेत्र को जोड़ने वाले इस चौराहे और संबद्ध सड़कों का निर्माण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, जिससे महापर्व में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिले। साथ ही अधिकारियों ने निर्माणाधीन बड़ा पुल – रणजीत हनुमान मंदिर – मोजमखेड़ी फोरलेन मार्ग (लंबाई 4.6 किमी) तथा मोजमखेड़ी से कालभैरव मार्ग (लंबाई 0.9 किमी) के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

बोहरे कंस्ट्रक्शन पर गिरी गाज-

लोक निर्माण विभाग के इस काम में लोचा सामने आया । मार्ग निर्माण के दौरान CIEL (सेल) द्वारा ऑडिट में कोर कटिंग में स्टेंग्थ (Strength) सही पाई गई, लेकिन सीसी रोड़ की साईड में फिनिशिंग सही नही होने के कारण संबंधित निर्माण एजेंसी मेसर्स बोहरे कंस्ट्रक्शन पर 5 लाख रूपए की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिय़ा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अजय यादव सहित विभागीय इंजीनियर तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

थर्ड पार्टी आडिट की कमी पर 5-5 लाख पेनल्टी-

संभागायुक्त ने सिंहस्थ 2028 के लिए यूडीए, पुलिस हाउसिंग, पर्यटन विभाग तथा विद्युत मंडल द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थर्ड पार्टी ऑडिट में हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे 448 कॉन्स्टेबल क्वार्टर्स एवं होमगार्ड के प्रोजेक्ट, जिनमें एनजीओ बैरक, ऑफिसर रेस्ट हाउस, एनजीओ ट्रेनिंग हॉस्टल, सैनिक ट्रेनिंग हॉस्टल और पुरानी बिल्डिंगों के जीर्णोद्धार कार्य में कमियाँ पाई जाने पर पुलिस हाउसिंग के ठेकेदारों पर 05 -05 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि जो भी कमियाँ पाई गई हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

होटलों के विस्तार एवं रिनोवेशन पर चर्चा

बैठक में कलेक्टर ने पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की, जिनमें अवंतिका होटल के विस्तार, हेरिटेज होटल का विस्तार एवं उज्जैनी व शिप्रा होटल के रिनोवेशन के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की गति बढ़ाने के लिए कहा है। इसी तरह पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शनि मंदिर स्थित ग्रिड का निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा है।

सडक चौडीकरण में प्रापर नोटिस दें-

कलेक्टर ने उज्जैन विकास प्राधिकरण को सड़क चौड़ीकरण के मामलों में सहमति प्राप्त कर कार्यवाही करने के लिए कहा है। संभागायुक्त ने कहा है कि किसी भी सड़क के चौड़ीकरण के मामले में संबंधित रहवासी को प्रॉपर नोटिस दिया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होना चाहिए।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment