*बहानेबाज अफसरों पर विधायक दादू का बड़ा एक्शन:समीक्षा बैठक में फूटा गुस्सा 

*बुरहानपुर– सरकारी योजनाओं में ढिलाई और अफसरों की लापरवाही पर नेपानगर विधायक *मंजू राजेंद्र दादू* का सख्त तेवर देखने को मिला। खकनार विकासखंड के सीवल, अंबाडा और सिरपुर सेक्टर की ग्राम पंचायतों की विकास एवं हितग्राही योजनाओं की समीक्षा बैठक में विधायक ने साफ कहा कि अब फाइलों में नहीं, जमीन पर विकास दिखना चाहिए।विधायक ने दो टूक कहा, _”बहाने नहीं, समय पर परिणाम चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तय समय में पहुंचना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”_ *गैरहाजिर अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश-समीक्षा बैठक में…

Read More

एनडीपीएस मामलों में फरार चल रहे 3आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार

 बडौद। नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत पुलिस बडौद द्वारामादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाह के निर्देशन में थाना बड़ौद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे  दो प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण…

Read More

आबकारी टीम ने किया अवैध मदिरा संग्रहण करते 1आदतन आरोपी गिरफ्तार

 खरगोन,। *कलेक्टर रेखा राठौड़ महोदया के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी  बृजेन्द्र कोरी* के निर्देशानुसार तथा *नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी सजेंद्र मोरी के मार्गदर्शन में वृत्त खरगोन ब के आबकारी दल द्वारा आज ग्राम बामखल से अवैध मदिरा संग्रहण व विक्रय की विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संदिग्ध मकान/ किराना दुकान समक्ष पंचान विधिवत तलाशी लेने पर नंदकिशोर जायसवाल से *कुल 56.8बल्क लीटर* देशी, विदेशी , बियर व हाथ भट्टी मदिरा बरामदगी पर *वृत्त प्रभारी सार्थक वर्मा ,आबकारी उपनिरीक्षक*  द्वारा म. प्र.…

Read More

मोदी सरकार ने किसानों को गरीब व कर्जदार बनाया:जुगाड़ का कुलपा चलाने पर मजबूर किसान

पिपलीयामंडी।किसान विरोधी मोदी सरकार की गलत नीतियां का खामियाजा लंबे समय से अन्नदाता किसान भुगतने को मजबूर है।मोदी सरकार की गलत आयात,निर्यात नीतियों से किसानों को उसकी उपज का वाजिव दाम नही मिल रहा है।उक्त बात जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने गुरुवार को मुंदेडी के 75 वर्षीय किसान पूरणमल नंदाजी ब्राम्हण से खेत मे जुगाड़ के कुलपे चला रहे किसान से चर्चा की पूरणमल ने बताया कि मेरे पास ढेड़ बीघा खेती है एक बीघा में मूंगफली बोई है जिस पर 8 हजार रुपये का खर्चा आया अब…

Read More

अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मर्ग कायम

टांडा(धार)- टांडा के पास मगदी गांव में अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम मगदी निवासी सुबान पिता मोहन भीलाला 49 वर्ष ने स्वयं के खेत मे लगे सागवान के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।सूचना पर टांडा पुलिस ने मर्ग कायम किया। बताया जा रहा है कि सुबान ने 2 बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।

Read More

औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी – कलेक्टर 

नीमच- जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए।…

Read More

पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों से 24 लाख मिले: विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण दान में आए

मंदसौर।मंदसौर स्थित  अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों को बुधवार को खोला गया। पहले दिन की गणना में 24 लाख 2 हजार 450 रुपये नकद प्राप्त हुए हैं। दान पेटियों से विदेशी मुद्रा और सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं।मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि दान राशि की गणना पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई। सुबह से शुरू हुई यह गणना देर शाम तक चली। शेष दान राशि की गणना गुरुवार को पूरी की जाएगी।दान पेटियों से ब्राजील और नेपाल सहित विभिन्न देशों की विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई…

Read More

कूरियर फ्रैंचाइसी के नाम पर ठगी: ऑनलाइन एग्रीमेंट कर रकम ली, साइबर फ्रॉड का केस दर्ज

रतलाम।कूरियर ऑफिस की फ्रैंचाइसी खोलने के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन कंपनी का विज्ञापन देख संपर्क किया। पीड़ित ने ऑफिस के लिए सामान भी खरीद लिया। कंपनी द्वारा चार बार में बैंक खाते में कुल 1 लाख रुपए जमा करा लिए। एग्रीमेंट भी करवा लिया। लेकिन रुपए लेने के बाद ना तो कंपनी ने संपर्क किया और नहीं कोई ऑफिस खुल पाया। मामला थाना औद्योगिक क्षेत्र का है। सखवाल नगर निवासी भारत (27) पिता कालूराम राठौड़ की शिकायत पर पुलिस…

Read More

अर्जुन मेहंदिया सुसाइड केस में2 और गिरफ्तार:अब तक चार आरोपी पकड़े, 3 की तलाश जारी

देवास।खातेगांव पुलिस ने अर्जुन मेहंदिया को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।यह मामला मई 2026 का है। 19 मई को दावठा निवासी अर्जुन मेहंदिया का तिरपट्टी चौराहे से अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की…

Read More

पति ने पत्नी का होंठ चाकू से काटा:खाना खिलाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया था

देवास।देवास में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी प्रेम विवाह करने वाली पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी को खाना खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से उसका होंठ काट दिया। वारदात के बाद वह पत्नी और मासूम बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल महिला रिहाना (27), निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।…

Read More