लोगों को अधिकारियों की बातों पर नहीं आ रहा इकरार पेट्रोल पंपों पर कतार दुसरे दिन भी बरकरार -शहर के साथ ही अंचल के पेट्रोल पंपों पर भी लगी लंबी कतारें

उज्जैन। मंगलवार देर शाम से वाहनों के “ टैंक फुल ” की होड़ बुधवार को भी पेट्रोल पंपों के खुलने के साथ देखी गई। अधिकारियों की बातों पर लोगों को इकरार नहीं आ रहा है। पेट्रोल पंपों पर ऐसे भीड उमड रही है जैसे फ्री में पेट्रोल-डीजल मिल रहा हो। अफवाहों ने ऐसा तड़का लगाया कि शहरों से यह आग रातों-रात अंचल के पंपों तक पहुंच गई और वहां भी वाहनों का हुजूम खडा हो गया है।मंगलवार देर शाम से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह ने बगैर आधार…

Read More

लोगों ने उपयोग से अधिक पेट्रोल –डीजल भरवाया वाहनों में एक अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी बेहिसाब भीड -जिसे देखो फूल टेंक पेट्रोल –डीजल की मांग करते दिखा

उज्जैन। शहरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को आकस्मिक रूप से पेट्रोल एवं डीजल की मांग बेहिसाब बढ गई। वाहन चालक अपने कामों को छोडकर पेट्रोल पंपों पर ऐसे पहुंचे जैसे आगे मिलेगा ही नहीं। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार लग गई। यहां तक की संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को व्यवस्था के लिए लगना पडा। कुछ क्षेत्रों में पुलिस ने अफवाह पर ध्यान न देने की उद्घोषणा भी की है। जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने साफ कहा हमारे पास भरपूर पेट्रोल –डीजल उपलब्ध है। अफवाहों पर ध्यान न…

Read More

खुसूर-फुसूर नजूल पर खेल…! शहर की संस्था में इन दिनों बाले –बाले एक जमीन को ढूंढा जा रहा है।

खुसूर-फुसूर नजूल पर खेल…! शहर की संस्था में इन दिनों बाले –बाले एक जमीन को ढूंढा जा रहा है। मामला नामांतरण से उपजा बताया जा रहा है। खिलचीपुर से गयाकोठा जाने वाले मार्ग के आवासों में से कुछ का यह मामला है। यहां के मकानों के क्रय –विक्रय के बाद संबंधित विभाग ने फीस लेकर पंजीयन कर दिया। इसके बाद खरीदने वाला नामांतरण के लिए पहुंचा तो मामला पेचिदा हो गया। जमीन कहां से आई ढूंढना शुरू हुआ लेकिन महीनों बाद भी यह सामने नहीं आ रहा है कि जमीन…

Read More

सोने की ईंट का झांसा देकर 5 लाख ठगे:झाबुआ में आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पूरी रकम

उज्जैन।उ माधवनगर थाना क्षेत्र में सस्ते दाम पर सोने की ईंट देने का लालच देकर ₹5 लाख की ठगी करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।जांच में नकली निकली ईंट-पुलिस के अनुसार, फरियादिया ने 24 मार्च 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि झाबुआ निवासी कालू भाबोर और उसकी पत्नी साबर बाई से उसकी पहचान एक होटल पर हुई थी। दंपत्ति ने विश्वास में लेकर उसे ₹5 लाख में…

Read More

पुलिस ने लौटाए 251 गुम मोबाइल:थानों की ग्रेडिंग में बाणगंगा नंबर-1; 60 लाख के फोन ट्रेस, पड़रीनाथ सबसे नीचे

इंदौर।इंदौर पुलिस ने छीनाझपटी, गुमशुदगी और मोबाइल चोरी के मामलों में पीड़ितों को राहत देने के लिए सिटीजन कॉप ऐप के जरिए विशेष पहल की है। इन शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 251 गुम मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस दिलाए।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, ऐप पर मिली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोबाइल ट्रेस किए गए। ये मोबाइल महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत…

Read More

शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर चार्जशीट दाखिल होने तक रोक:बटुकों से शोषण केस में कोर्ट का फैसला, इंटरव्यू पर रोक

प्रयागराज।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की जमानत बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट दाखिल होने तक शंकराचार्य की गिरफ्तारी नहीं होगी। यह फैसला हाईकोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच ने दोपहर बाद 3.45 बजे सुनाया।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत देते हुए शर्तें भी लगाई हैं। सबसे अहम शर्त यह है कि दोनों पक्ष (शंकराचार्य और आशुतोष) मीडिया में बयानबाजी नहीं करेंगे और इंटरव्यू नहीं देंगे। अगर जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो दूसरा पक्ष जमानत कैंसिलेशन अर्जी…

Read More

महाकाल मंदिर सुरक्षा CISF संभाले:राज्यसभा में बोले-सिंहस्थ में 15-16 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, सिक्योरिटी ऑडिट हो

भोपाल।प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और भस्म आरती के लिए उमड़ने वाली लाखों की भीड़ और आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए राज्यसभा सांसद बालयोगी डॉ. उमेशनाथ महाराज ने सदन में सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, वहां अब केंद्रीय स्तर की सुरक्षा और आधुनिक तकनीक की सख्त आवश्यकता है।धरोहरों का पुनरुद्धार और सुरक्षा की चुनौती-सांसद डॉ. उमेशनाथ महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की…

Read More

पुलिस ने तलाशे 20 लाख के 100 मोबाइल:मालिकों को लौटाए, मोबाइल CEIR पोर्टल से किए गए ट्रेस

रतलाम। जिले में पुलिस की सायबर सेल ने विशेष अभियान चलाते हुए करीब 20 लाख रुपए कीमत के 100 गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार ने लोगों को उनके मोबाइल लौटाए।सायबर सेल ने इन मोबाइलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जांच कर ट्रेस किया और रतलाम सहित 7 अलग-अलग जिलों से बरामद किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि ये मोबाइल रास्ते में गिरे थे जिन्हें दूसरे लोग इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस…

Read More

5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी:टॉप में नरसिंहपुर नंबर 1 इंदौर का स्थान 9वां; भोपाल लिस्ट से बाहर

भोपाल।मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन में एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर रिजल्ट घोषित किया।इस साल 5वीं के 95.14% और 8वीं के 93.83% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। दोनों कक्षाओं में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 8वीं के पासिंग स्टूडेंट्स के परसेंटेज में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का नरसिंहपुर जिला नंबर वन पर है। इंदौर का 9वां स्थान है और भोपाल टॉप टेन से बाहर है।परिणाम देखने की…

Read More

किम जोंग बोले- परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था:ईरान हमले ने सच साबित किया, जीत मजबूत ताकत से होती है

प्योंगयांग।नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु हथियार होने को लेकर खुशी जताई है। सरकारी मीडिया के मुताबिक उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमले साबित करते हैं, कि उनके देश का परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था।किम ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध दिखाता है कि आज की दुनिया में सिर्फ मजबूत सैन्य ताकत ही किसी देश को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने यह बयान सोमवार को संसद में लंबे भाषण के दौरान दिया।अपने…

Read More