स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वाली 10 दुकानें सील:प्रशासन की कार्रवाई, कई दुकानें बंद कर भागे

देवास। स्कूल और कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को सील कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान से शहरभर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई एसडीएम अभिषेक शर्मा और सीएसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में की गई।अधिकारियों ने की जांच-अभियान के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले, लेकिन अधिकारियों ने दुकानें खुलवाकर जांच कराई। एसडीएम अभिषेक शर्मा और सीएसपी सुमित अग्रवाल ने स्वयं दुकानों के भीतर जाकर…

Read More

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे पर मिला शव

भोपाल।राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उसने उड़िया भाषा में एक सुसाइड नोट लिखकर अपने पिता के मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट उड़िया भाषा में होने के कारण उसका अनुवाद कराया जाएगा। साथ ही परिजनों के भोपाल पहुंचने के बाद ही आत्महत्या के…

Read More

ऑटो में मिला मांस, गोकशी का केस दर्ज, दो गिरफ्तार: पुलिस ने मांस जब्त कर जांच के लिए भेजा

भोपाल।  निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार तड़के बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांस से भरा एक ऑटो पकड़ा। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने देर रात करीब तीन बजे घेराबंदी की। ऑटो ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो और उसमें रखा मांस जब्त कर लिया है। पुलिस ने गोकशी का केस दर्ज किया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।शिकायतकर्ता लखन यादव ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली…

Read More

पति को नींद की गोली देकर भागी दुल्हन: , महिला और दो दलालों के खिलाफ केस दर्ज

रतलाम।रतलाम के बड़ी सरवन निवासी एक युवक ने दो दलालों के माध्यम से 3.12 लाख रुपए देकर उत्तर प्रदेश की युवती से शादी की। युवक का आरोप है कि शादी के एक महीने बाद दुल्हन उसे पानी में नींद की गोली मिलाकर पिला गई और घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। युवक शिकायत लेकर सरवन थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन वहां केवल गुमशुदगी दर्ज की गई।इसके बाद पीड़ित एसपी अमित कुमार के पास पहुंचा। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को युवक के साथ हुई कथित धोखाधड़ी…

Read More

शराब के नशे में विवाद में बड़े भाई ने की भाई की हत्या:छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत

रतलाम।रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुरा में शराब के नशे में दो भाईयों में विवाद में छोटे भाई की मौत हो गई। घायल अवस्था में छोटे भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत गई।मृतक का नाम विमल महावार (30) है। गुरुवार रात छोटे भाई विमल का बड़ा भाई त्रिलोकचंद से घर में विवाद हुआ।विवाद इतना बड़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कपड़े धोने की मोगरी से वार कर दिया। इससे…

Read More

ऑनलाइन सट्टा रैकेट:मनीष पमनानी का नाम आया सामने, तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर।राजेंद्र नगर पुलिस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उसके साथी सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं, उसके पूर्व साथी संजय कौशल को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ जुआ और सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ के दौरान संजय कौशल ने पुलिस को बताया कि महू नाका स्थित सच्चिदानंद नगर निवासी मनीष पमनानी उसे ऑनलाइन बेटिंग लिंक उपलब्ध कराता था। इस खुलासे के बाद पुलिस मनीष पमनानी…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म :गांधीनगर और लसूड़िया के दो मामले सामने आए :केस दर्ज

इंदौर। इंदौर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डेढ़ साल तक संबंध, फिर शादी से किया इनकार–गांधीनगर थाना पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर गुरदाखेड़ी, हातोद निवासी शाहरुख पुत्र अजमेरी खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि फरवरी 2025 में गांधीनगर से राऊ जाते समय उसकी आरोपी से पहचान…

Read More

बिना नम्बर के पीकअप वाहन से की 30 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त:2आरोपी गिरफ्तार

महिदपुर।  –  दिनांक 16.07.2026 को रसुलपुरा फन्टे पर मुखबिर की सूचना पर से एक बिना नम्बर की पीकअप वाहन की तलाशी लेने पर पीकअप के अन्दर 30 लीटर अवैध जहरीली शराब आरोपीगण 1. सुरेश पिता कालुराम जाति गायरी उम्र 30 साल निवासी खासपुरा आलोट जिला रतलाम 2.धीरब पिता धुला जाति कंजर उम्र 22 साल निवासी ग्राम अरनिया डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान के कब्जे से मिलने पर थाना महिदपुर पर अपराध क्रमांक 284/2026 धारा 49 ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।  आरोपीगण को गिरफ्तार…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- शुद्धि के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू :गोपाल राव अयोध्या छोड़कर गए

अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पश्चाताप के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से मंदिर परिसर में प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू कराया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भगवान से क्षमा-याचना के लिए पूजा-पाठ करा रहा है। 18 पुजारी और 5 आचार्य विशेष पूजा-अर्चना, वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के पदाधिकारी मानते हैं कि चोरी की घटना व्यवस्था में चूक की वजह से हुई। इससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए ट्रस्ट ने वैदिक परंपराओं के तहत प्रायश्चित शुरू…

Read More

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर

जींद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं।PM मोदी ने कहा- ‘जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है।’10…

Read More