इंदौर।राजेंद्र नगर पुलिस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उसके साथी सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं, उसके पूर्व साथी संजय कौशल को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ जुआ और सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ के दौरान संजय कौशल ने पुलिस को बताया कि महू नाका स्थित सच्चिदानंद नगर निवासी मनीष पमनानी उसे ऑनलाइन बेटिंग लिंक उपलब्ध कराता था। इस खुलासे के बाद पुलिस मनीष पमनानी और उसके एक अन्य साथी की तलाश में जुट गई है।डीसीपी ने बनाई जांच टीम-डीसीपी नरेंद्र रावत ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय कौशल, मनीष जादौन, दिनेश उर्फ लल्ला चौहान और प्रीतेश त्रिपाठी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए रिमांड मांगा।
ऑनलाइन सट्टा रैकेट:मनीष पमनानी का नाम आया सामने, तलाश में जुटी पुलिस