अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पश्चाताप के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से मंदिर परिसर में प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू कराया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भगवान से क्षमा-याचना के लिए पूजा-पाठ करा रहा है। 18 पुजारी और 5 आचार्य विशेष पूजा-अर्चना, वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के पदाधिकारी मानते हैं कि चोरी की घटना व्यवस्था में चूक की वजह से हुई। इससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए ट्रस्ट ने वैदिक परंपराओं के तहत प्रायश्चित शुरू कराया है। विशेष अनुष्ठान 10 दिन चलेगा। पुजारी रोज दो बार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और हवन करेंगे।इस बीच, गोपाल राव अयोध्या छोड़कर चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, RSS ने उनका कार्यक्षेत्र बदल दिया है। हालांकि, उन्हें कहां भेजा गया है, इसका पता नहीं चल पाया है। गोपाल राव मंदिर निर्माण के प्रभारी थे। 6 जुलाई को मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद उन्हें हटा दिया गया था।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी- शुद्धि के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू :गोपाल राव अयोध्या छोड़कर गए