नीमच । जिले के ग्राम दलावदा में खेत पर किसान द्वारा अपने खेत पर बबुल के पेड़ को काटते समय संतुलन बिगड़ने और नीचे गिरने से गंभीर चोट के कारण अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों द्वारा घायल किसान मांगीलाल भील 60 वर्ष को जिला अस्पताल ले जाया गया l जहां जांच और उपचार के समय मौत हो गई। जानकारी अनुसार नीमच जिले के ग्राम दलाल मांगीलाल पिता नाथूलाल भील खेत पर एक बबुल का पेड़ काटने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया l गिरने के कारण सिर पर अन्य शरीर के अंगों में गंभीर चोटों के चलते ग्रामीण व परिजनों में जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई l पुलिस ने मामले को जांच में लेकर पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सोप दिया।
खेत पर किसान द्वारा पेड़ काटते समय गिरने से मौत