खरगोन,। *कलेक्टर रेखा राठौड़ महोदया के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी बृजेन्द्र कोरी* के निर्देशानुसार तथा *नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी सजेंद्र मोरी के मार्गदर्शन में वृत्त खरगोन ब के आबकारी दल द्वारा आज ग्राम बामखल से अवैध मदिरा संग्रहण व विक्रय की विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संदिग्ध मकान/ किराना दुकान समक्ष पंचान विधिवत तलाशी लेने पर नंदकिशोर जायसवाल से *कुल 56.8बल्क लीटर* देशी, विदेशी , बियर व हाथ भट्टी मदिरा बरामदगी पर *वृत्त प्रभारी सार्थक वर्मा ,आबकारी उपनिरीक्षक* द्वारा म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क व 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।कार्यवाही में जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 31,400/- रूपये है ।कार्रवाई में मुख्य आरक्षक सुश्री संता चौहान, रणजीत वर्मा व आरक्षक श्री रमेश मोरे, संतोष आवासी ,ऋषिकेश मालवीय ,आरती का सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी टीम ने किया अवैध मदिरा संग्रहण करते 1आदतन आरोपी गिरफ्तार