युवतियों के विवाद के बाद कैब ड्राइवर का चाकू-ब्लेड से पैर फाड़ा;सीसीटीवी आया, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।बाणगंगा इलाके में कैब ड्राइवर पर हुए हमले का सीसीटीवी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस रात एक युवती ने अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर एमआईजी स्थित सरपंच कैफे में एक अन्य युवती पर चाकू से हमला किया था, उसी रात बाद में अरविदो के पास भी चाकूबाजी की घटना हुई। पीड़ित युवक थाने पहुंचा था, लेकिन थाना प्रभारी के मौजूद नहीं होने पर पुलिस ने आवेदन लेकर उसे रवाना कर दिया। मंगलवार को युवक दोबारा थाने पहुंचा और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं।देर रात…

Read More

जैन मंदिर से मूर्तियां चुराने वाले तेलंगाना से 3 चोर गिरफ्तार:; जमीन में गाड़कर रखी थीं मूर्तियां

इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस को सफलता मिली है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद की गई हैं।तेलंगाना से दबोचे गए आरोपी-डीसीपी जोन-1 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को…

Read More

थरूर बोले- वंदे मातरम बोझिल:हर कार्यक्रम में गाना मुश्किल; समाधान सहमति से निकाला जाए

तिरुवनंतपुरम।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 छंदों को बजाने या गाना अनिवार्य करने पर सवाल उठाया। उन्होंने इसे गैर जरूरी और लोगों के लिए बोझिल बताया।केरल के तिरुवनंतपुरम में सोमवार को थरूर ने कहा, ‘वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है। जब इसे गाया जाता है, तो हम सम्मान में खड़े हो जाते हैं। इसका पहला छंद या पहले दो छंद ज्यादातर लोगों को जुबानी याद होते हैं।थरूर ने बताया कि पारंपरिक रूप से यह गीत किसी कार्यक्रम की शुरुआत…

Read More

पहलगाम आतंकियों के मोबाइल लाहौर में डिलीवर हुए थे: NIA ने चीनी कंपनी से हासिल की जानकारी हासिल की

नई दिल्ली।पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बताया कि आतंकियों के 2 मोबाइल फोन कराची-लाहौर के पते पर डिलीवर हुए थे। दोनों मोबाइल चीनी स्मार्टफोन थे।फोन की फोरेंसिक जांच में सामने आया कि आतंकियों के मोबाइल में बायसरन इलाके की लोकेशन पहले से थी। इलाके की जियोग्राफिकल लोकेशन नेविगेशन एप में रिकॉर्ड थी। लोकेशन के स्क्रीनशॉट फोन में सेव किए गए थे। NIA सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने अटैक की तैयारी पहले से कर रखी थी। हमले से करीब एक हफ्ते पहले  रेकी की थी।बायसरन…

Read More

लेबनान हमलों के विरोध में ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी:होर्मुज बंद करने की तैयारी

तेल अवीव/तेहरान।ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता फिलहाल रोक दी है। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, तेहरान ने कहा है कि जब तक लेबनान में इजराइली हमले नहीं रुकते, तब तक मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि लेबनान में शांति बनाए रखना सीजफायर की अहम शर्तों में शामिल था। लेकिन अब लेबनान समेत कई मोर्चों पर इस समझौते का उल्लंघन हो रहा है।ईरान ने गाजा और लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने और लेबनानी…

Read More

नाबालिगों ने फेंके थे वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर: बांड भरवाकर छोड़ा; जुवेनाइल कोर्ट में करेंगे पेश

उज्जैन।वंदे भारत एक्सप्रेस पर सात दिन पहले हुए पथराव मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच के बाद तीन नाबालिग को पकड़ा है। उन्हें बांड भरवाकर छोड़ दिया गया। जल्द ही जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना में ट्रेन के छह कोचों के कांच क्षतिग्रस्त हुए हैं।जानकारी के अनुसार 25 मई को उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर गदा पुलिया क्षेत्र के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था। घटना के दौरान ट्रेन गदा पुलिया और नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही…

Read More

सिंहस्थ आरक्षित भूमि से हटाया अतिक्रमण मदीना कॉलोनी के पीछे 3 हेक्टेयर जमीन कराई खाली

उज्जैन।उज्जैन में सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित भूमि पर बने अवैध मकानों को हटाने के लिए सोमवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। निगम के अमले ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से 20 मकान ध्वस्त कर दिए। हालांकि, कब्जाधारियों की मांग पर उन्हें पहले घरों से सामान निकालने का समय दिया गया।जूना सोमवारिया स्थित मदीना कॉलोनी टंकी के पीछे करीब तीन हेक्टेयर भूमि सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित है। इस जमीन पर वर्षों से लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। सिंहस्थ आयोजन की दृष्टि से…

Read More

राहुल का दावा- 12वीं की आंसरशीट स्कैन करवाईं:खास वेंडर को फायदा पहुंचाया

नई दिल्ली।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CBSE की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि छात्रों की आंसरशीट को ऑटोमैटिक रोबोटिक स्कैनर की बजाय मोबाइल फोन से स्कैन किया गया।राहुल गांधी ने छात्र सार्थक सिद्धांत की X पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अगस्त में ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का टेंडर दोबारा जारी किया गया था। उस समय कई जरूरी शर्तें हटा दी गईं और स्कैनिंग की क्वालिटी भी 300 DPI से घटाकर 200 DPI कर दी गई।राहुल ने कहा कि धुंधली आंसरशीट, गायब पन्ने और…

Read More

बंगाल में कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने शपथ ली: शुभेंदु मंत्रिमंडल में अब 41 मिनिस्टर

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में सोमवार को सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोकभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम शुभेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री बनाया गया। इस विस्तार के साथ बंगाल में मंत्रिपरिषद की मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है।इससे पहले 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और…

Read More

मलेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक

, नई दिल्ली-मलेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर रोक लगाने वाले नए नियम लागू कर दिए हैं।अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म को उम्र जांचने की व्यवस्था करनी होगी। 16 साल से कम उम्र के यूजर्स अकाउंट नहीं बना सकेंगे।नियम तोड़ने पर कंपनियों पर 25 लाख डॉलर यानी करीब 24 करोड़ रूपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि अगर बच्चे किसी तरह नियम तोड़कर अकाउंट बना लेते हैं, तो उनके माता-पिता पर कार्रवाई नहीं होगी।सरकार का कहना…

Read More