* रतलाम। रतलाम मे थाना माणकचौक अज्ञात आरोपीयो द्वारा आरोग्यम अस्पताल की गली में स्थित निर्माणाधीन मकान से दिनांक 09.07.2026 की दरमियानी रात में लिफ्ट के केबल वायर बण्डल, सौलर केबल आदि चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 371/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा चोरी, लूट एंव नकबजनी के अपराधो की पतारसी कर आरोपीयो की गिरफ्तारी करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे है। जो निर्देशो के पालन में श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
2 माह से फरार अवैध हथियार विक्रेता गिरफ्तार, बंगाल के तस्कर को बेची थी 5 पिस्टल
खरगोन। करीब दो माह पहले 4 देशी पिस्टल और एक देशी कट्टे के पश्चिम बंगाल के बदमाश आमिनूल को भीकनगांव पुलिस ने पकड़ा था। आमिनूल को हथियार सप्लाय करने के मामले में करीब दो माह से पुलिस को छका रहा हथियार सप्लायर मोहनसिंग सिकलीगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 23 मई को को चौकी बमनाला की पुलिस टीम ने आमिनूल इस्लाम पिता साजाहान अली निवासी काशीमनगर नुतनपारा रायपुर थाना हरीहरपारा, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल हाल मुकाम देवास नाका निपानिया इंदौर को…
Read Moreस्व. श्री गोवर्धनलालजी मेहता की 111 वीं जयंती आज: ”रक्तांजलि’ देने उमडेंगे शहर के रक्तदाता
उज्जैन। शहर के दानी रक्तदाता रविवार को लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक अवंतिका अपने पितृपुरुष परमश्रद्धेय ‘दा साब’ पं. गोवर्धनलाल मेहता की 111वीं जयंती के पावन अवसर पर उन्हें ‘रक्तांजलि’ देने उमडेंगे। कासमास माल में रविवार 26 जुलाई को पूर्वान्ह् 11 बजे यह आयोजन होगा। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं उज्जयिनी रक्त संचार संस्था मानवसेवा का यह अनूठा आयोजन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से करने जा रहा है। …
Read Moreनपा ने हटाया दुकानों के सामने से अतिक्रमण:सामान जप्त कर बनाये चालान:जुर्माना वसूला
—नीमच। शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शनिवार 25 जुलाई को नगर पालिका अमले ने अंबेडकर मार्ग पर लायंस डेन से शिवाजी सर्किल तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए अनेक दुकानों के सामने से सड़क तक फैलाया हुआ सामान भी जप्त किया तथा दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई…
Read More: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बादछात्रों ने जश्न मनाया
इंदौर ।नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद इंदौर के भंवरकुआं में छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े, नारे लगाए और आंदोलन की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी।नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में छात्रों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर नाचे और एक-दूसरे…
Read Moreजमानत हेतु फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 03 आरोपीयों को 07-07 वर्ष का कारावास
नीमच।– द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा, जिला-नीमच ने निर्णय में अंतरिम जमानत को आगे बढ़ाने के लिये फर्जी मेडिकल के दस्तावेज बनवाने वाले पिता-पुत्र (1) अमरलाल पिता मथुरालाल मालवीय, उम्र-55 वर्ष व (2) दीपक पिता अमरलाल मालवीय, उम्र-37 वर्ष, दोनो निवासी-ग्राम बर्डिया, तहसील-मनासा, जिला नीमच को धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000-1000 रूपयेे के अर्थदण्ड, धारा 467, 468, 120बी, 471 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 07-07 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000-1000 रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा फर्जी…
Read Moreधर्मेंद्र प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- युवाओं की भावनाओं का सम्मान
नई दिल्ली।देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद और पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा…
Read Moreखाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी पांच की मौत
ब्यावरा-राजगढ़।राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी जोड़ के पास आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार से जा रही स्विफ्ट कार एमपी 09 सीसी 6414 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शाजापुर जिले के अरंडिया व अरंडिया खुर्द निवासी पांच लोग आज सुबह खाटू श्याम जी के दर्शन करने गांव से निकले थे तभी अचानक रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते…
Read Moreअनियमितता, आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें होने पर मंदसौर सीएमएचओ निलंबित
मंदसौर । संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने मंदसौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि डॉ. चौहान के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में अनियमितता, आर्थिक अनियमितता और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने संबंधी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। साथ ही कर्तव्य निर्वहन में अनुचित लापरवाही, नियमों का उल्लंघन, टीएम एवं…
Read Moreरास्ता पूछने के नाम पर युवक को चाकू मारने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर। छत्रीपुरा क्षेत्र में रास्ता पूछने पर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हमला करने के के बाद आरोपी मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर जुलूस निकाला।टीआई संजीव श्रीवास्तव के…
Read More