इंदौर।
छत्रीपुरा क्षेत्र में रास्ता पूछने पर युवक को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हमला करने के के बाद आरोपी मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर जुलूस निकाला।टीआई संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपियों में पीयूष योगी (23) निवासी लोकनायक नगर, आयुष तंवर (31) हरिओम नगर और एक नाबालिग है। पीड़ित सचिन चौधरी दोस्त शिव के साथ भंवरकुआं जा रहा था।राजमोहल्ला के पास उसने आरोपियों से रास्ता पूछा था। आरोपियों ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर हमला कर लूट लिया था।
➔