पीथमपुर।पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने वाले राऊ-पीथमपुर बायपास स्थित उत्कर्ष कॉलोनी के समीप शनिवार सुबह इस घटना से आक्रोशित स्थानीय रहवासियों और समाजजनों ने सड़कों पर उतरकर ट्रक निर्माता कंपनी की स्टाफ बसों को रोककर धरना शुरू कर दिया
चौराहे पर हुआ था हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम-, 20 जुलाई को उत्कर्ष कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय रागिनी पासी अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी उत्कर्ष कॉलोनी के पास चौराहे पर एक तेज रफ्तार स्टाफ बस ने उसे और एक अन्य 19 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी थी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल रागिनी जिंदगी और मौत से जूझते हुए शुक्रवार शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी घायल युवती का इलाज जारी है।