मंदसौर । संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने मंदसौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि डॉ. चौहान के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में अनियमितता, आर्थिक अनियमितता और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने संबंधी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। साथ ही कर्तव्य निर्वहन में अनुचित लापरवाही, नियमों का उल्लंघन, टीएम एवं अन्य अंतरविभागीय समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहने संबंधी शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं।निलंबन अवधि में डॉ. चौहान का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, जिला मंदसौर रहेगा। इसके साथ ही संभागायुक्त श्री सिंह ने जिला चिकित्सालय मंदसौर में पदस्थ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर.के. द्विवेदी को आगामी आदेश तक सीएमएचओ मंदसौर का प्रभार सौंपा है।
अनियमितता, आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें होने पर मंदसौर सीएमएचओ निलंबित