गोली मारकर भागे बदमाश को 20मिनट में था दबोचा टीआई को बहादूर और आरक्षक को मानवता का इनाम

उज्जैन। गोली मारने के बाद लोडेड कट्टा लेकर भाग रहे बदमाश को जान की परवाह नहीं कर 20 मिनट में दबोचने वाले टीआई को शनिवार दोपहर एसपी ने बहादूर के सम्मान सम्मानित किया। गोली लगने पर घायल को अस्पताल पहुंचाने और उसका उपचार करने वाले आरक्षक को मानवता का सम्मान दिया गया। टॉवर चौक पर शुक्रवार दोपहर मानोरोगी बदमाश प्रभुलाल मालवीय ने देशी कट्टे से देसाईनगर में रहने वाले 55 साल के आशुतोष सोनी को गोली मार दी थी। गोली चलने की खबर मिलते ही माधवनगर टीआई गजेन्द्र पचोरिया मौके…

Read More

चाकूबाज और दादागिरी करने वालों का निकाला जुलूस

उज्जैन। महाकाल मंदिर सिक्युरिटी गार्ड को चाकू मारने वाले और आरक्षक से दादागिरी करने वाले बदमाशों का शनिवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। दोनों मामलों के 3 आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर को महाकाल मंदिर धनुष द्वार पर सिक्युरिटी गार्ड आकाश राठौर को 2 युवकों ने मंदिर परिसर में आकर फूल-प्रसादी बेचने से मना करने की बात पर चाकू मार दिये थे। महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चंद घंटो में अकुंश परमार जयसिंहपुरा…

Read More

बिना अनुमति ताजिया जुलूस निकालना पड़ा भारी -आयोजक और डीजे संचालक पर केस दर्ज

उज्जैन। डीजे की तेज आवाज में ताजिया जुलूस निकालने की खबर मिलने पर पुलिस ने जुलूस निकालने और डीजे बजाने की अनुमति मांगी। जुलूस आयोजक और डीजे संचालक के पास अनुमति नहीं होने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बीती शाम गंगावाड़ी मेला रोड फीकर मोहल्ला से डीजे की तेज आवाज में ताजिया जुलूस निकालने की खबर मिली थी। जुलूस धुलेट तिराहा की ओर जा रहा था। पुलिस ने आधे रास्ते में पहुंचकर जुलूस निकालने वाले आयोजक की जानकारी…

Read More

महाकाल धाम के मकान में बनाकर रखा था बंधक -हनीट्रेप गर्ल गिरफ्त से दूर, गैंग से बरामद हुई कार

उज्जैन। हनीट्रेप के जाल में फंसाकर युवक के परिजनों से 10 लाख की फिरौती वसूलने वाली गर्ल गिरफ्त में नहीं आ सकी। उसकी गैंग के सदस्यों से अपहरण, ब्लैकमेलिंग और फिरौती में प्रयुक्त एक कार ओर बरामद कर ली गई। शनिवार को पुलिस युवक को एक दिन तक बंधक बनाकर रखे मकान तक भी पहुंची, जो किराये पर लिया गया था। नरवर के रहने वाले हैदर पटेल से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद भोपाल की रहने वाली अंजली ठाकुर ने 18 जुलाई को अपनी गैंग के साथ मिलकर तपोभूमि…

Read More

हरसिद्धी-चारधाम मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगें वाहन , धरम बड़ला मार्ग पर दुर्घटना, 2 भाई घायल

उज्जैन। सावन-भादौ माह में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये हरसिद्धी-चारधाम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंधि लगाया दिया है। पुलिस द्वारा नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बाबा महाकाल की सवारी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस द्वारा यातायायत और सुरक्षा व्यवस्था को लागू करते हुये हरसिद्धी-चारधाम मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश…

Read More

कुपोषण उन्मूलन के लिए एक दूरदर्शी सशक्त माडल नागदा एसडीएम का नवाचार,पोषण मित्र मिशन योजना तैयार की – प्रशासन, स्वास्थ्य तंत्र ,समाज की साझेदारी से बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में अनूठी पहल

उज्जैन। नागदा अनुभाग में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के दौरान एसडीएम नागदा रंजना पाटीदार ने कुपोषण उन्मूलन के लिए एक दूरदर्शी पहल “पोषण मित्र मिशन” की योजना तैयार की है। यह पहल प्रशासन, स्वास्थ्य तंत्र और समाज की साझेदारी से बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में एक सशक्त मॉडल के रूप में विकसित की जा रही है। ग्राम अलसी में सघन फील्ड विजिट के दौरान एसडीएम ने घर-घर पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया, परिजनों से संवाद स्थापित किया तथा डायरिया से बचाव हेतु…

Read More

संपत्तिकर,जलकर की सेवाएं हाईटेक हुई,व्हाट्सएप चैटबॉक्स से भी कर सकेंगे भुगतान

उज्जैन। नगर निगम में संपत्तिकर,जलकर की सेवाएं हाईटेक हाईटेक कर दी गई हैं। अब व्हाट्सएप चैटबॉक्स से भी नागरिक करों का भूगतान कर सकेंगे । 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की बैठक में यह जानकारी उपायुक्त ने अधिकारियों को दी है। बैठक में बताया गया कि अब से नागरिक व्हाट्सप चैट बाक्स से भी अपने कर का भूगतान कर सकेंगे। उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल के अनुसार संपत्ति कर एवं जलकर विभाग की बैठक में अधिकारियों को नवीन हाईटेक व्यवस्था की जानकारी दी गई। नई…

Read More

स्व. श्री गोवर्धनलाल जी मेहता की 111 वीं जयंती पर आज ‘दा साब’ को ‘रक्तांजलि’ देने उमडेंगे शहर के रक्तदाता -वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और उज्जयिनी रक्त संचार संस्था का कासमास माल में मेगा रक्तदान शिविर

-उज्जैन। शहर के दानी रक्तदाता रविवार को लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक अवंतिका अपने पितृपुरुष परमश्रद्धेय ‘दा साब’ पं. गोवर्धनलाल मेहता  की 111वीं जयंती के पावन अवसर पर उन्हें ‘रक्तांजलि’ देने उमडेंगे। कासमास माल में रविवार 26 जुलाई को  पूर्वान्ह् 11 बजे यह आयोजन होगा। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं उज्जयिनी रक्त संचार संस्था मानवसेवा का यह अनूठा आयोजन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से करने जा रहा है।दैनिक अवंतिका के संपादक संदीप मेहता ने बताया कि वर्तमान समय में बढती दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, थैलेसीमिया तथा अन्य आपात परिस्थितियों में समय में रक्त…

Read More

पर्यटन के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर बढेगा महत्व धनवंतरी स्वास्थ्य विवि की स्थापना से धर्मनगरी होगी मालामाल -उज्जैन विश्व विद्यालय के अधीन रहेंगे छह संभाग के मेडिकल कालेज

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन को पर्यटन एवं स्वास्थ्य शिक्षा का विश्व विद्यालय देकर एक बार फिर से मालामाल करने की तैयारी की जा रही है। इससे स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित कार्यों को लेकर आने वाले पर्यटन एवं तीर्थाटन का लाभ भी ले सकेंगे और उज्जैन को बहुत कुछ हासिल हो सकेगा। यही नहीं मेडिसीटी के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क सहित अन्य सभी योजनाओं को भी इससे आधार मिल सकेगा।हाल ही में मध्यप्रदेश विधानसभा ने चिकित्सा शिक्षा का सबसे बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में उज्जैन में नए धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना…

Read More

महापौर ने कंठाल चौराहे से सतीगेट होते हुए छत्री चौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, राजसी सवारी से पहले पूरा होगा निर्माण महाकाल की राजसी सवारी की तैयारियों को लेकर निर्माण कार्य में तेजी, नाली निर्माण और सड़क कार्य समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

उज्जैन। बाबा महाकाल की आगामी राजसी सवारी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा कंठाल चौराहे से सतीगेट होते हुए छत्री चौक तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का शनिवार को महापौर  मुकेश टटवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर श्री टटवाल ने कहा कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी से पूर्व कंठाल चौराहे से सतीगेट और छत्री चौक तक का मार्ग पूरी तरह तैयार कर लिया…

Read More