संपत्तिकर,जलकर की सेवाएं हाईटेक हुई,व्हाट्सएप चैटबॉक्स से भी कर सकेंगे भुगतान

उज्जैन।

नगर निगम में संपत्तिकर,जलकर की सेवाएं हाईटेक हाईटेक कर दी गई हैं। अब व्हाट्सएप चैटबॉक्स से भी नागरिक करों का भूगतान कर सकेंगे । 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की बैठक में यह जानकारी उपायुक्त ने अधिकारियों को दी है। बैठक में बताया गया कि अब से नागरिक व्हाट्सप चैट बाक्स से भी अपने कर का भूगतान कर सकेंगे।

उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल के अनुसार संपत्ति कर एवं जलकर विभाग की बैठक में अधिकारियों को नवीन हाईटेक व्यवस्था की जानकारी दी गई। नई व्यवस्था के तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा एमपी ई-नगर पालिका के अंतर्गत व्हाट्सएप चैटबॉक्स सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता 75524 – 65110 पर “Hi” का मैसेज भेजकर एवं लिंक https://enagarpalika.mp.gov.in/home के माध्यम से भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संपत्ति कर एवं जलकर का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। बैठक में बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर तत्काल बिल जारी करने के साथ जाएं तथा घर-घर जाकर बिलों का वितरण सुनिश्चित करने ,लोक अदालत की तैयारियां मिशन मोड पर करने, ऐसे कर दाता जो नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वे संपत्ति कर एवं जलकर की बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कुर्की एवं तालाबंदी की कार्यवाही करने को कहा गया है। जलकर विभाग के कर्मचारियों को अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उन्हें विच्छेद करने और जिन उपभोक्ताओं ने बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी अपने नल कनेक्शन वैध नहीं कराए हैं, उनके कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है। इस दौरान जलकर आईडी को संपत्ति कर आईडी से लिंक करने के लिए भी कहा गया है, जिससे उपभोक्ता घर बैठे एक ही प्लेटफॉर्म से संपत्ति कर और जलकर दोनों का भुगतान कर सकें। इसके लिए सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment