गोली मारकर भागे बदमाश को 20मिनट में था दबोचा टीआई को बहादूर और आरक्षक को मानवता का इनाम

उज्जैन। गोली मारने के बाद लोडेड कट्टा लेकर भाग रहे बदमाश को जान की परवाह नहीं कर 20 मिनट में दबोचने वाले टीआई को शनिवार दोपहर एसपी ने बहादूर के सम्मान सम्मानित किया। गोली लगने पर घायल को अस्पताल पहुंचाने और उसका उपचार करने वाले आरक्षक को मानवता का सम्मान दिया गया।
टॉवर चौक पर शुक्रवार दोपहर मानोरोगी बदमाश प्रभुलाल मालवीय ने देशी कट्टे से देसाईनगर में रहने वाले 55 साल के आशुतोष सोनी को गोली मार दी थी। गोली चलने की खबर मिलते ही माधवनगर टीआई गजेन्द्र पचोरिया मौके पर पहुंच गये थे। बदमाश गोली मारने के बाद हाथ में लोडेड कट्टा लेकर पैदल भागा था। टीआई ने बदमाश को पकड़ने के लिये पीछा किया। करीब 20 मिनट पीछा करने के बाद बदमाश को जीरो पाइंट रेलवे ट्रेक के यहां दबोच लिया गया था। बदमाश के पास लोडेड कट्टा था उसने टीआई पर तान दिया था, लेकिन जान की परवाह किये बिना टीआई ने उस पर काबू कर लिया। बदमाश के पास से कारतूस लगा कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किये गये। टीआई के साहस और बहादूर की खबर एसपी प्रदीप शर्मा को मिली। शनिवार को वह माधवनगर थाना भवन पहुंचे और टीआई पचौरियों को बहादूर का सम्मान देते हुये 10 हजार के इनाम से सम्मानित किया।
यातायात आरक्षक को 5 हजार का इनाम
एसपी प्रदीप शर्मा ने गोलीकांड के दौरान मानवता दिखाने वाले यातायात आरक्षक अनमोल की मानवीयता की प्रशंसा करते हुये उसे भी 5 हजार के इनाम से पुरूस्कृत किया। आरक्षक टॉवर चौक ड्युटी पर तैनात था। गोली चलने की खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंच गया था, उसने घायल को तत्काल रिक्शा में डाला और उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहीं नहीं आरक्षक द्वारा उपचार के दौरान उसकी ड्रीप पकड़ी और आॅपरेशन थियेटर तक लेकर पहुंचा। आरक्षक अस्पताल पहुंचाने में देरी करता तो घायल की जान भी जा सकती थी।
रिमांड पर गोली चलाने वाला बदमाश
टॉवर चौक पर गोली चलाने वाला बदमाश प्रभुलाल रेलवे ट्रेक पर भागते समय घायल हो गया था। टीआई द्वारा से दबोचने के बाद उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया था। उसके दोनों पैरों में चोंट लगी थी, अभिरक्षा में उसका उपचार कराया गया। शनिवार को डिस्चार्ज होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। टीआई पचौरिया ने बताया कि आगर मालवा पिपलोन चौकी पर पहले भी कट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ तराना में अपराध दर्ज है। फिलहाल उससे बरामद कट्टे और कारतूस के संबंध में पूछताछ जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment