गांधी सागर में कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज़: एडीजीपी ने लिया सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा

मन्दसौर। जिले के गांधी सागर में आगामी 18 नवंबर को आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक की तैयारी का निरीक्षण उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह तथा उज्जैन एडीजीपी राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान कलेक्टर मंदसौर दिव्यांक सिंह, विधायक गरोठ चंदरसिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव,  नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्र, डीआईजी रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीना, जिला पंचायत मंदसौर सीईओ अनुकूल जैन, नीमच सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एसडीएम राहुल चौहान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।उज्जैन कमिश्नर श्री सिंह तथा एडीजी श्री गुप्ता द्वारा आगामी कैबिनेट आयोजन की तैयारी की बारीकी से समीक्षा की विभिन्न स्थानों पर जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा हिंगलाजगढ़ रिजॉर्ट तथा टेंट सिटी पहुंचकर तैयारी देखी गई। मंत्रिमंडल की बैठक व्यवस्था, प्रेस वार्ता कक्ष, मीटिंग हॉल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने हेलीपैड पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कैबिनेट आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर तैयारी से अवगत कराया गया।कमिश्नर आशीष सिंह ने वी आई पी के आगमन पर उनके लिए विभिन्न व्यवस्थाओं तथा एडीजी द्वारा सुरक्षा संबंधी विषय पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारियों ने बैठक लेकर कैबिनेट आयोजन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर स्थानीय जिला प्रशासन को दिशा निर्देशित किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment