सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिये 8 दिनों का मिला है पेरोल अहमदाबाद धमाकों के आतंकी को लाया गया उज्जैन

उज्जैन। अहमदाबाद बम धमाकों में उम्रकैद की सजा काट रहे आंतकी को 8 दिनों की पेराल मिलने पर उज्जैन लाया गया है। आतंकी अपनी सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील करना चाहता था। जिसके लिये उसे पैसों की जरूरत है। परिवार से आर्थिक मदद के लिये उसने पेरोल मांगा था।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगररोड स्थित मित्रनगर में रहने वाला मोहम्मद शरीफ अंसारी अहमदाबाद सीरियल धमाकों का दोषी आतंकी है। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वह 2008 से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसके द्वारा अपनी सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील करना है। उसने अहमदाबाद हाईकोर्ट से 8 दिनों का पेरोल मांगा था, ताकि वह परिवार से मिलकर अपील के लिये फंड की व्यवस्था कर सके। पेरोल मिलते ही गुजरात पुलिस की टीम उज्जैन लेकर पहुंची। आतंकी के आने पर चिमनगंज थाना पुलिस भी मित्र नगर पहुंच गई थी। गुजरात और उज्जैन पुलिस उसकी निगरानी में तैनात की गई है। उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि पेरोल अवधि खत्म होने पर उसे गुजरात पुलिस वापस साबरमती जेल लेकर जायेगी। शरीफ अंसारी सालभर पहले भी चार दिनों की पेरोल पर अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिये उज्जैन आया था। कुछ माह पहले बम धमाकों का दूसरा आतंकी अबरार बेगमबाग कालोनी भी पेरोल अपनी बेटी की शादी में शमिल होने गुजरात पुलिस की कस्टडी में उज्जैन आया था।
बम धमाकों में उज्जैन के यह आतंकी
2008 अहमदाबाद बम धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक घायल हुये थे। आतंकी घटना के बाद उज्जैन के रहने वाले सफदर नागौरी, कमरूद्दीन नागौरी, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद शफीक अंसारी, परवेज आमील शामिल होना सामने आये थे। बम धमाकों से जुड़े 49 आतंकियों को वर्ष 2022 में सजा सुनाई गई थी। जिसमें 30 का फांसी और 11 का उम्रकैद मिली है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment