कॉकरोच पार्टी बोली- हम लड़ने में सक्षम: – हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती नई दिल्ली4 मिनट पहले लेखक: एजेंसी इनपुट के साथ उदय भटनागर

नई दिल्ली।NEET पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।वहां मौजूद फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 10-12 साल से इन लोगों (सरकार) ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा है। क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरी मिली।उधर CJP ने X अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है कि सरकार के लिए हम कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं लेकिन हम जिंदा हैं और अपने हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम हैं।अभिजीत के साथ हजारों प्रदर्शनकारी विरोध में शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग और माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे और सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment