इंदौर।बजरंग नगर निवासी युवक ने अपने पिता की मौत के करीब ढाई साल बाद उनके नाम पर लोन ले लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन कंपनी का रिकवरी एजेंट किस्त जमा नहीं होने पर घर पहुंचे। विजयनगर पुलिस ने मृत पिता के नाम पर लोन लेकर राशि का दुरुपयोग करने के मामले में बेटे के खिलाफ गुरुवार रात FIR दर्ज की है।आरोपी ने बजाज फाइनेंस से लोन स्वीकृत करवाकर राशि पिता के खाते में डलवाई और बाद में अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। विजयनगर पुलिस ने बजाज फाइनेंस के इंदौर कार्यालय में एसीयू पद पर कार्यरत आकाश गौतम की शिकायत पर बजरंग नगर निवासी अंकित चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।शिकायत के अनुसार, अच्छेलाल रामचीज चौहान के नाम पर 2 लाख 12 हजार रुपए का लोन लिया था। अच्छेलाल पहले भी बजाज फाइनेंस के ग्राहक थे और पूर्व में लिया गलोन समय पर चुका दिया गया था।
मृत पिता के नाम बेटे ने लिया लोन:किश्तें बाउंस होने पर रिकवरी एजेंट घर पहुंचा तो पता चला