मानसून जल्दी आएगा, सुपर-अलनीनो इसे कमजोर कर सकता है, सूखा पड़ने का अनुमान

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरलम पहुंच सकता है। हालांकि अमेरिकी मौसम एजेंसी नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (नोआ) के अनुसार इस साल सुपर अल नीनो का आना लगभग तय हो गया है। इससे, कमजोर मानसून, सूखे और हीटवेव की आशंका ज्यादा हो गई है।

अल नीनो एक जलवायु घटना है, जो प्रशांत महासागर में पानी गर्म होने पर होती है। इससे मानसूनी हवाएं दिशा बदल देती हैं। इसके असर से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में बारिश कम होगी और भीषण गर्मी पड़ेगी। भारत में सामान्य रूप से मानसून की एंट्री 1 जून को केरलम से होती है। इस बार यह अन्य प्रदेशों में भी जल्द पहुंचेगा। राजस्थान में इसके 20 जून, मध्य प्रदेश में 12 जून, उत्तर प्रदेश में 18 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।

गर्मी की बात करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और विदर्भ में आज हीटवेव का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री-47 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश-विदर्भ में आज रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के अमरावती में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजस्थान के फलौदी में भी पारा 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मप्र के भोपाल में पारा 42 डिग्री पार कर गया, जिससे यहां सड़कों पर डामर पिघल गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment