उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को बदनाम करने के साथ ब्लैकमेल करने की साजिश का सोमवार खुलासा हुआ। बनारस की महिला ने मामले की शिकायत महाकाल थाना पुलिस को दर्ज कराई है। महिला का कहना था कि उसे पहले रूपयों का लालच दिया गया। वहीं अब धमकी देकर बुलाया गया था।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि बनारस के समरीन स्कूल के पास इंद्रानगर में रहने वाली रीता पति सुधीर मिश्रा ने रविवार को शिकायती आवेदन देकर बताया था कि उस पर चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद महाराज के खिलाफ शोषण का झूठा प्रकरण दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे जान से मारने की धमकी देकर बनारस से उज्जैन बुलाया गया है। वह दत्तअखाड़ा आश्रम में रूकी थी, जहां उसे कैमरे के सामने बयान देने के लिये कहा जा रहा था। उसने आश्रम के महंत आनंदपुरी जी, लोकेश शर्मा, संजय गोस्वामी को मामला बताया। दबाव बनाने में घनश्याम पटेल, मंदाकिनीपुरी शामिल है। थाना प्रभारी के अनुसार आवेदन जांच में लिया गया और मामले में मंदाकिनीपुरी निवासी गढ़कालिका मंदिर के पास उज्जैन और घनश्याम पटेल उज्जैन के खिलाफ बीएनएस की धारा 49, 61 (2), 232 (1), 351 (3), 296 (बी) और 3 (5) में प्रकरण दर्ज किया गया है। बनारस की महिला पर झूठा प्रकरण दर्ज कराने का दबाव बनाने वालों की तलाश शुरू कर दी गई।
महाकाल दर्शन के लिये आई थी उज्जैन
महाकाल थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराने वाले महिला ने बताया कि वह सफाई का काम करती है। कुछ समय पहले महाकाल दर्शन और क्षिप्रा परिक्रमा के लिये आई थी। उस दौरान काफी साधु संतों से मिली, उसी दौरान मंदाकिनीपुरी से पहचान हुई थी। क्षिप्रा परिक्रमा के समय लग रहा था, उसने चारधाम मंदिर के पास किराये से मकान लिया था। वह चारधाम मंदिर के पूजा पाठ करने भी जाती थी। मुझे मंदाकिनीपुरी ने अपने आश्रम में एक सप्ताह के लिये खाना बनाने के लिये रखा, उसी समय घनश्याम पटेल ने बोला तुम शांति स्वरूपानंद के खिलाफ शोषण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराओं। तुम्हे 50 हजार रूपये दिये जायेगें। मैने मना किया और बनारस लौट गई।
बनारस आकर दी जान से मारने की धमकी
शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को घनश्याम पटेल बनारस आया और दबाव बनाने लगा। उसने माना किया तो बोला कि मंदाकिनीपुरी तुम्हे जान से खत्म कर देगी। उसने बेटे के मोबाइल पर 2 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन कर संजय ट्रेवल्स की बस का टिकट वाट्सएप पर भेजा। डरकर वह 8 मार्च को उज्जैन पहुंची और दत्तअखाड़ा आश्रम में ठहरी। जहां घनश्याम पटेल कुछ मीडियाकर्मी को लेकर पहुंचा और वीडियो बनाकर बयान देने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर गाली-गलौच की धमका रहा था।
धमकी देकर बनारस की महिला बनाया गया था दबाव चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को बदनाम करने की रची थी साजिश