क्षिप्रा में डूबते हरियाणा के युवक की बचाई जान

उज्जैन। क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर शनिवार सुबह युवक पानी की गहराई में चला गया। उसे डूबता देख होमगार्ड सैनिक और मां क्षिप्रा तैराक दल के सचिव ने छलांग लगाई। कुछ देर में युवक बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हरियाणा का रहने वाला अंकित पिता राजेन्द्र सेनी 23 साल पिता और रिश्तेदार के साथ शनिवार को देवदर्शन के लिये उज्जैन आया था। तीनों आस्था का नहान करने के लिये क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे। जहां अंकित नहान के लिये पानी में उतर गया। उसे गहराई का अंदेशा नहीं था, जिसके चलते वह घाट की सीढ़ियों से गहराई में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान घाट पर ड्युटी कर रहे होमगार्ड जवान राहुल मंगलेश्वरी और मां क्षिप्रा तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने बिना देरी किये नदी में छलांग लगा दी। रामघाट तैराक दल के सदस्य भी नदी में उतर गये। कुछ देर में ही डूबते युवक को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, युवक पूरी तरह से सामन्य और सुरक्षित होना सामने आया, उसे पिता और रिश्तेदार के साथ रवाना किया। क्षिप्रा नदी के घाटों पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु आस्था की डूबकी लगाने पहुंचते है। इस दौरान कई बार श्रद्धालुओं के साथ हादसे होना सामने आते है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये 24 घंटे होमगार्ड के जवान तीन शिफ्ट में तैनात रहते है और पेट्रोलिंग करते रहते है। जवानों के साथ ही मां क्षिप्रा तैराक दल भी सालों से डूबते श्रद्धालुओं की जान बचाने में अपनी भूमिका निभा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment