शांति समिति की बैठक में जिम्मेदार बोले शांतिपूर्वक मनायेंगे त्यौहार

महिदपुर रोड। नगर में आगामी दिनों में हिंदू तथा मुस्लिम समाज के धार्मिक पर्वों के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार की शाम को थाना परिसर में थाना प्रभारी राम सिंह भाभौर की अध्यक्षता में हुआ बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुखों सहित जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर हमेशा की तरह इस बार भी आगामी दिनों में आने वाले हिंदू तथा मुस्लिम समाज के त्यौहारों को शांतिपूर्वक तरीके से मनाया जाने की बात कही थाना प्रभारी ने शासन प्रशासन की गाइड लाइन के बारे में दोनों समाज के जिम्मेदारों को विस्तार से बताया बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह चौहान सरपंच ऋतु पाटीदार कैलाश शर्मा सुनिल राठौर (मोबाइल) सरदार कुरैशी शफी मंसूरी सहित दोनों मस्जि दों के इमाम नगर के सभी पत्रकार आसपास के गांवों के मंदिरों के पुजारी तथा होली रंग पंचमी महाशिवरात्रि आयो जन समितियां के प्रमुख उपस्थित रहे मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बताया उनके पाक रमजान के महिने की शुरूआत 20 फरवरी से शुरू हो रही है 20 फरवरी को पहले रोजे से रमजान की शुरूआत होगी वहीं दूसरी और हिंदू समाज के लोगों ने महाशिव रात्रि होलिका दहन धुलें डी रंग पंचमी तथा गांवों के शिव मंदिरों में आयोजित होने वाली चूल आदि त्यौहारों के आयोजन के संबंध में थाना प्रभारी को जानकारी दी थाना प्रभारी ने सभी से आयो जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने तथा असामाजिक कार्यों से अपने-अपने धर्म के लोगों को दूर रखने की बात शांति समिति के सदस्यों से कहीं बैठक में नगर के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचा री भी मौजूद रहे ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment